फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020: Chirag Paswan said, If Nitish Kumar wins by mistake, Bihar will be ruined

चिराग पासवान ने पिता को किया याद, कहा- आपकी उम्मीदों को करूंगा पूरा

Thu, 22 Oct 2020 04:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 22 Oct 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020: Chirag Paswan said, If Nitish Kumar wins by mistake, Bihar will be ruined
chirag paswan - फोटो : अमर उजाला

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार देर रात गया के अत्री विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान को भी याद किया। उन्होंने कहा, ये पहला चुनाव है जब मेरे पिता मेरे साथ नहीं हैं। मैं अकेला हूं लेकिन आपकी उम्मीदों को पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा।

विज्ञापन

   

वहीं, चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि यदि नीतीश गलती से भी चुनाव जीत गए तो बिहार बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा, मुझे हैरानी है कि वह कैसे जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए चिराग ने कहा कि जो आदमी सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे, उसके नेतृत्व में बिहार के विकास की कल्पना करना भी उचित नहीं है। इसलिए यदि मुख्यमंत्री फिर से जीते तो हमारा बिहार हार जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस का दस लाख नौकरी व 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा
कांग्रेस ने बुधवार को बिहार विधानसभा के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इसमें पार्टी ने सत्ता में आने पर दस लाख सरकारी नौकरी, कृषि ऋण माफी और हर महीने 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। कांग्रेस ने किसानों को बिजली बिल में पचास फीसदी छूट देने और तीनों कृषि कानून वापस लेने का भी वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed