{"_id":"5f7db6ba8ebc3e9bdb0e31f8","slug":"bihar-election-2020-bjp-leader-rameshwar-chaurasia-joins-ljp-in-patna-know-about-politics-of-bjp-and-jdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar election 2020: जदयू को मात देने के लिए भाजपा के बागियों को पार्टी में शामिल कर रहे चिराग, रामेश्वर चौरसिया ने भी बदला पाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar election 2020: जदयू को मात देने के लिए भाजपा के बागियों को पार्टी में शामिल कर रहे चिराग, रामेश्वर चौरसिया ने भी बदला पाला
Wed, 07 Oct 2020 06:08 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया (ब्लू कुर्ता में) लोजपा में शामिल हो गए
- फोटो : ANI
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव इसी महीने 28 अक्तूबर को है, लेकिन राज्य में अभी भी सियासी जोड़तोड़ जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को चुनौती देकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग चुनावी राह पर चली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भाजपा के बागियों को अपने खेमे में शामिल कर रही है।
विज्ञापन
लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने लगातार दो दिन में भाजपा को दो बड़े झटके दिए हैं। पहला झटका मंगलवार को दिल्ली में बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को लोजपा में शामिल कराकर दिया वहीं, दूसरा झटका बुधवार को दिया। पटना में बुधवार को भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया लोजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
बिहार की जातीय राजनीति में चौरसिया समाज के नेता रामेश्वर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से माने जाते हैं और वह राज्य में पार्टी की ओर से प्रवक्ता की भूमिका में भी नजर आते रहे हैं।
विज्ञापन
Bihar: Bharatiya Janata Party (BJP) leader Rameshwar Chaurasia (in blue kurta) joins Lok Janshakti Party (LJP) in Patna. pic.twitter.com/FL3pstmnX3
— ANI (@ANI) October 7, 2020