बिहार चुनावः कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने के मुद्दे पर भाजपा ने दी सफाई, जानें-क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए एलान किया कि वह राज्य के लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में देगी। वहीं, अब इस पर विवाद शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भाजपा से सवाल किया है कि अगर वह सत्ता में नहीं आई तो क्या लोगों को वैक्सीन नहीं देगी?
वहीं अब भाजपा के नेता भूपेंद्र यादव ने इसपर सफाई देते हुए कहा है कि निर्मला सीतारमण के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। सभी पार्टियां घोषणापत्र जारी करती हैं। मामूली लागत पर सभी भारतीयों को टीके उपलब्ध कराए जाएंगे। अब राज्य के ऊपर है कि वे इसे फ्री कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसा हमने कहा है कि बिहार में हम सभी को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन देंगे और हम अपने वादा को पूरा करेंगे।
It's a #BiharElections manifesto. Centre makes vaccines available at a minimum price, we promised our govt in Bihar will make it free of cost. Political parties should be sensitive when it comes to public health. We'll fulfill our promise: Bhupender Yadav, Bihar's BJP incharge https://t.co/tcRA8sNbas pic.twitter.com/CV83OrwEWh
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 22, 2020