{"_id":"5f94eb895fa20b384b100f61","slug":"bihar-election-2020-assailants-murder-rjd-candidate-at-shivhar-firing-on-pappu-yadav-party-candidate-in-gaya-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2020: शिवहर में प्रत्याशी की हत्या के बाद गया में जाप उम्मीदवार पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2020: शिवहर में प्रत्याशी की हत्या के बाद गया में जाप उम्मीदवार पर जानलेवा हमला
Sun, 25 Oct 2020 03:27 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 25 Oct 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: अजय यादव पर गया में फायरिंग की गई (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में 28 अक्तूबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में तारीख के नजदीक आते ही खूनी खेल भी शुरू हो गया है। शनिवार की शाम बिहार के शिवहर और गया जिले में फायरिंग की घटना हुई। प्रत्याशियों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। हमले में जहां एक प्रत्याशी की मौत हो गई है। वहीं दूसरा उम्मीदवार किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा।
विज्ञापन
शिवहर जिले में थसार गांव में जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान उनके दो समर्थकों को भी गोली मारी गई। यह जिला सीतामढ़ी से सटा हुआ है। नारायण चुनाव प्रचार के लिए शिवहर के हथसार गांव पहुंचे थे। यहां कुछ अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
नारायण सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए निकले नारायण के काफिले पर अचानक से दस हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी की।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना बिहार के गया जिले की है। यहां के टिकारी विधानसभा से पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अजय यादव पर चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार देर शाम फायरिंग की गई। घटना में प्रत्याशी बाल-बाल बचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से चार खोखे बरामद हुए हैं।
प्रत्याशी पर उस समय हमला किया गया जब वो प्रचार कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग होने लगी। गनीमत यह रही की सभी सुरक्षित बच निकले। पुलिस को अजय की गाड़ी के पास चार खोखे बरामद हुए हैं। यह घटना कोंच के अंसारा और सिन्दुआरी गांव के बीच घटित हुई।