{"_id":"645d133eaf203bd73001b2a3","slug":"bihar-elder-brother-killed-younger-brother-by-stabbing-him-in-khagaria-dispute-in-gotni-over-firewood-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खगड़िया में मंझले भाई ने बड़े भाई की चाक़ू गोदकर की हत्या, जलावन को लेकर गोतनी में हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खगड़िया में मंझले भाई ने बड़े भाई की चाक़ू गोदकर की हत्या, जलावन को लेकर गोतनी में हुआ था विवाद
Thu, 11 May 2023 09:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 11 May 2023 09:39 PM IST
सार
खगड़िया में जलावन को लेकर दो गोतनी में विवाद हुआ।जिस वजह से मंझले भाई ने बड़े भाई को चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना गोगरी थाना अंतर्गत रामपुर गांव के वार्ड नंबर 1 की है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया में जलावन को लेकर दो गोतनी में विवाद हुआ।जिस वजह से मंझले भाई ने बड़े भाई को चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। घटना गोगरी थाना अंतर्गत रामपुर गांव के वार्ड नंबर 1 की है। मृतक की पहचान मोहम्मद तनवीर के पुत्र मोहम्मद संजार उर्फ छोटू के रूप में की गई है।
जलावन को लेकर लड़ी थी गोतनी
परिजनों का कहना है कि घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों भाई के पत्नी के बीच जलावन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद की बात जानने के बाद अंजार अपने भाई के खून का प्यासा हो गया एवं अपने भाई मो संजार को खोजते हुए रामपुर के पास खलिहान में पहुंच गया। संजार खलिहान में बैठा हुआ था। अंजार वहां पहुंचते ही अपने भाई संजार पर टूट पड़ा और दनादन उसपर चाकू से कई जगह वार कर दिए। अचानक हुए हमले से अंजार संभल भी नहीं पाया और वहीँ उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायल अवस्था में पड़े संजार को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है छापेमारी
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मृत संजार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मोहम्मद तनवीर के पुत्र मोहम्मद अंजार ने मोहम्मद संजार उर्फ छोटू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। हत्या के आरोपी मोहम्मद अंजार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।