फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: E-rickshaw overturns girl going to bring lassi in Patna city, girl dies

Bihar: पटना सिटी मे लस्सी लाने जा रही बच्ची पर ई-रिक्शा पलटा, बच्ची की मौत

Mon, 24 Apr 2023 10:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज एसक, अमर उजाला, पटना
न्यूज एसक, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Apr 2023 10:36 PM IST
सार

पटना सिटी में घर से लस्सी लाने जा रही बच्ची पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गयी, जिसमें बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। आननफानन में लोगों ने ई रिक्शा चालक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Bihar: E-rickshaw overturns girl going to bring lassi in Patna city, girl dies
मृतका जान्हवी कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना सिटी में घर से लस्सी लाने जा रही बच्ची पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गयी, जिसमें बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। आनन-फानन में लोगों ने ई रिक्शा चालक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ई-रिक्शा को भी जप्त कर लिया। मृतका की पहचान राजेश कुमार उर्फ बबलू यादव की 10 वर्ष की बेटी जान्हवी कुमारी बताई जाती है।
विज्ञापन


लस्सी लाने जा रही थी बाजार 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि पटना सिटी के मित्तल घाट के पास चौराहे पर सोमवार की शाम राजेश कुमार उर्फ बबलू यादव की बेटी जान्हवी कुमारी घर से पैसा लेकर लस्सी लाने बाजार जा रही थी। तभी जैसे ही जान्हवी मित्तल घाट के चौराहे के पास पहुंची, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बच्ची के ऊपर ही पलट गया। ई-रिक्शा के पलटते ही जान्हवी उसके नीचे दब गई जिससे जान्हवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन


आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि ई-रिक्शा पर काफी सामान लोड था जिसके कारण ई-रिक्शा के नीचे दबने से बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और ऑटो चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खाजेकला थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed