{"_id":"67c442647c32fcf3730b4262","slug":"bihar-dispute-between-lawyers-in-court-love-affair-between-aunt-and-nephew-in-purnia-marriage-bihar-police-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चाची के साथ शादी करने कोर्ट पहुंचा था भतीजा, देखते ही देखते हो गई वकीलों में भिड़ंंत; पुलिस को आना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चाची के साथ शादी करने कोर्ट पहुंचा था भतीजा, देखते ही देखते हो गई वकीलों में भिड़ंंत; पुलिस को आना पड़ा
Sun, 02 Mar 2025 05:05 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 02 Mar 2025 05:05 PM IST
सार
दोनों घर से भागकर पूर्णिया व्यवहार न्यायालय के शादी का बातचीत करने के लिए आए थे। दोनों वकील से बातचीत कर ही रहे थे इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने युवक मारपीट शुरू कर दी। उसे छुड़ाने के लिए अधिवक्ताओं का दूसरा गुट वहां पहुंचा। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने मामला शांत करवाया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक 22 साल के युवक का प्रेम-प्रसंग अपनी चाची से चलने लगा। युवक की चाची दो बच्चों की मां भी थी, लेकिन प्यार में युवक ने इसकी परवाह नहीं की। दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया और पूर्णिया कोर्ट पहुंचे, जहां वकीलों ने विरोध किया। विरोध के बाद कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ता दो गुट में बंटकर क्लाइंट को लेकर हाथापाई कर ली। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाना लेकर चले गए।पकड़े गए युवक की पहचान अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के लोखारिया वार्ड 11 मोहम्मद बेलाल पिता मोहम्मद सिकंदर के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पति के बड़े भाई के बेटे से प्रेम हो गया
बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक महिला को अपने ही पति के बड़े भाई के बेटे से प्रेम हो गया। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। दोनों का प्यार का परवान इतना चढ़ गया कि दोनों खुलेआम मिलने लगे। युवक मोहम्मद बेलाल ने बताया कि हम अपने चाची बीबी रोहिडा पर लगातार नजर बनाए हुए थे। इस बात की भनक किसी को नहीं थी। देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया। दो माह पूर्व ही चाची से प्यार का इजहार किया। चाची भी मेरे प्यार को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद दोनों वापस में मिलने लगे। इसके बाद दोनों ने एक साथ शादी करने का निर्णय लिया। दोनों घर से भागकर पूर्णिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता से शादी का बातचीत करने के लिए आए थे। इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
युवक के साथ मारपीट करते देखा अधिवक्ता दो गुटों में बंट कर हाथापाई तक कर ली। एक गुट के अधिवक्ताओं को कहना था कि किसी भी क्लाइंट के साथ मारपीट नहीं कर सकते हैं सभी अपने आप में स्वतंत्र हैं। वहीं दूसरे गुट के अधिवक्ताओं का कहना था उक्त युवक रिश्ते को तार-तार कर रहे हैं । इससे समाज में गलत मैसेज जाएगा। इसी बात को दो अधिवक्ताओं के गुट में भिड़ंत हो गई। वहीं के हाट थाना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ है। पुलिसकर्मी युवक को हिरासत में लेकर के हाट थाना लेकर चले गए। इस मामले में के हाट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने कहा कि युवक से पूछताछ की जा रही है और किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन