{"_id":"6223eb94bc8262375a6e2b74","slug":"bihar-dgp-sk-singhal-fell-in-the-race-come-to-encourage-ips-officers-in-50-meters-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: आगे निकलने की होड़ में मुंह के बल गिरे डीजीपी सिंघल, 50 मीटर की दौड़ में आईपीएस अफसरों की हौसला अफजाई करने पहुंचे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: आगे निकलने की होड़ में मुंह के बल गिरे डीजीपी सिंघल, 50 मीटर की दौड़ में आईपीएस अफसरों की हौसला अफजाई करने पहुंचे थे
Sun, 06 Mar 2022 05:39 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 06 Mar 2022 05:39 AM IST
सार
विज्ञापन
बिहार के डीजीपी एसके सिंघल दौड़ के दौरान गिर गए।
- फोटो : वीडियो स्क्रीन ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल 50 मीटर की दौड़ में मुंह के बल गिर गए। ग्राउंड में पीछे चल रहे आईपीएस अफसरों ने उन्हें उठाया। उसके बाद वह बीच कार्यक्रम से निकल गए। घटना 26 फरवरी की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, पटना के बीएमपी (बिहार मिलिट्री पुलिस) ग्राउंड में पुलिस सप्ताह के समापन समारोह के दिन 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें सिर्फ आईपीएस अफसरों को दौड़ना था। डीजीपी हौसला अफजाई के लिए दौड़ में शामिल हुए थे। सबसे आगे निकलने की होड़ में वे तेज दौड़ने लगे। इसी चक्कर में वह औंधे मुंह गिर पड़े। इस दौरान डीजीपी को थोड़ी चोट भी लगी और मौके पर ही उपचार किया गया।
विज्ञापन
10 मीटर पहले ही लड़खड़ा गए
सभी आईपीएस अधिकारी इस बात से खुश थे कि उनके कप्तान उनके साथ दौड़ लगा रहे हैं। 50 मीटर की इस दौड़ में महज 10 मीटर ही रह गया था। तभी डीजीपी लड़खड़ाकर गिर पड़े। हालांकि, उसके बाद भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन