{"_id":"5c5dab53bdec22736e4ec6da","slug":"bihar-dgp-said-culprit-shot-one-bullet-police-to-shot-five-bullets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार डीजीपी बोले, अपराधी एक गोली चलाता है तो पुलिस बदले में पांच गोलियां चलाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार डीजीपी बोले, अपराधी एक गोली चलाता है तो पुलिस बदले में पांच गोलियां चलाएगी
Fri, 08 Feb 2019 09:46 PM IST
अमित मंडल
भाषा, आरा
भाषा, आरा
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
gupteswar pandey
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के लोग एक महीने में बदलाव देखेंगे क्योंकि अगर अपराधी एक गोली पुलिस पर चलाते हैं तो अब पुलिस पांच गोलियां उन पर चलाएगी। पाण्डेय ने 31 जनवरी को पद संभाला है। उन्होंने यहां भोजपुर जिले में कहा कि अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएंगे तो पुलिस हनुमान चलीसा नहीं पढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि मैंने अपने कर्मियों से स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि अगर अपराधी एक गोली आप पर चलाएं तो आप पांच गोलियों से उसका जवाब दें। राज्य में पुलिसकर्मियों के लिए हथियार, आयुध और वाहनों की कमी नहीं है। राज्य में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मैं खुद सभी पुलिस स्टेशन जाऊंगा।'
के एस द्विवेदी की जगह आए नए डीजीपी ने कहा कि लोग एक महीने के भीतर बदलाव देखेंगे क्योंकि अपराधी अब पुलिस से खुद को बचाने के लिए भागना शुरू करेंगे। जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी संवाददाताओं से बात कर रहे थे। राज्य में अपराध पर काबू पाने के लिए डीजीपी ने आम लोगों और मीडिया से सहयोग मिलने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम लोग खासतौर पर मीडिया के लोग जानते हैं कि कौन भ्रष्ट है, कौन चोर है और कौन माफिया है। लेकिन वह इन जानकारियों को साझा करने के लिए आगे नहीं आते हैं। आप ऐसे व्यक्तियों की जानकारियां साझा करें और मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपकी पहचान गुप्त रखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।