फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar deputy cm gets 44000 marriage proposals on whatsapp

लालू के बेटे तेजस्वी को आए शादी के 44 हजार प्रस्ताव

Sat, 22 Oct 2016 11:16 AM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Sat, 22 Oct 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
bihar deputy cm gets 44000 marriage proposals on whatsapp
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव - फोटो : twitter

बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव नेताओं में शादी के लिए सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कुंवारे बन गए हैं। उनके व्हाट्सएप में पिछले तीन महीने में लगभग 44 हजार शादी के प्रस्ताव आ चुके हैं। 

विज्ञापन


क्रिकेट से राजनीति में आए तेजस्वी फिलहाल बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी) संभाल रहे हैं। इसकी शुरूआत तब हुई जब उन्होंने 9470001346 सहायता नंबर लांच किया। इसे उन्होंने सड़कों की स्थिति पर लोगों की शिकायत के लिए लॉन्च किया था। वह चाहते थे कि लोग जर्जर सड़कों की तस्वीरें भेजें ताकि वे उन्हें सही करा सकें। 
विज्ञापन


हालांकि, 26 वर्षीय मंत्री को जर्जर सड़कों की तस्वीरों और शिकायतों के साथ उस व्हाट्सएप नंबर पर लड़कियों ने अपने फिगर साइज, रंग और लंबाई को विस्तार से बताया। खैर, लड़कियों का दिल उस वक्त टूट गया जब तेजस्वी ने कहा कि वह अपने माता-पिता के आज्ञाकारी बच्चे हैं और उनके निर्णय के मुताबिक अरेंज मैरिएज करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीडी अधिकारियों के अनुसार, हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर कुल 47 हजार संदेश आए, जिसमें से केवल तीन हजार संदेश जर्जर सड़कों से जुड़े थे। जबकि अन्य 44 हजार संदेश तेजस्वी यादव की शादी के लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed