{"_id":"580a8f284f1c1b103070514a","slug":"bihar-deputy-cm-gets-44000-marriage-proposals-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू के बेटे तेजस्वी को आए शादी के 44 हजार प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू के बेटे तेजस्वी को आए शादी के 44 हजार प्रस्ताव
एजेंसी/पटना
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव नेताओं में शादी के लिए सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कुंवारे बन गए हैं। उनके व्हाट्सएप में पिछले तीन महीने में लगभग 44 हजार शादी के प्रस्ताव आ चुके हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट से राजनीति में आए तेजस्वी फिलहाल बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी) संभाल रहे हैं। इसकी शुरूआत तब हुई जब उन्होंने 9470001346 सहायता नंबर लांच किया। इसे उन्होंने सड़कों की स्थिति पर लोगों की शिकायत के लिए लॉन्च किया था। वह चाहते थे कि लोग जर्जर सड़कों की तस्वीरें भेजें ताकि वे उन्हें सही करा सकें।
विज्ञापन
हालांकि, 26 वर्षीय मंत्री को जर्जर सड़कों की तस्वीरों और शिकायतों के साथ उस व्हाट्सएप नंबर पर लड़कियों ने अपने फिगर साइज, रंग और लंबाई को विस्तार से बताया। खैर, लड़कियों का दिल उस वक्त टूट गया जब तेजस्वी ने कहा कि वह अपने माता-पिता के आज्ञाकारी बच्चे हैं और उनके निर्णय के मुताबिक अरेंज मैरिएज करेंगे।
विज्ञापन
आरसीडी अधिकारियों के अनुसार, हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर कुल 47 हजार संदेश आए, जिसमें से केवल तीन हजार संदेश जर्जर सड़कों से जुड़े थे। जबकि अन्य 44 हजार संदेश तेजस्वी यादव की शादी के लिए थे।