{"_id":"650c03750f9e4116650fcd31","slug":"bihar-dengue-spreading-rapidly-in-many-places-including-dmch-of-darbhanga-two-patients-found-in-biraul-block-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Health Update: दरभंगा के DMCH सहित कई जगह तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, बिरौल प्रखंड में मिले दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Health Update: दरभंगा के DMCH सहित कई जगह तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, बिरौल प्रखंड में मिले दो मरीज
Thu, 21 Sep 2023 02:19 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Thu, 21 Sep 2023 02:19 PM IST
सार
बिहार के दरभंगा में DMCH सहित गांव के कई इलाकों में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। बिरौल प्रखंड में डेंगू के दो मरीज मिले है। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इधर, डीएमसीएच में भर्ती मरीजो संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन
DMCH सहित कई जगह तेजी से पैर पसार रहा डेंगू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा में डेंगू ने जिले के शहरी क्षेत्रों को छोड़ अब ग्रामीण इलाकों भी पैर पसारने शुरू कर दिए है। बिरौल अनुमंडल में डेंगू दो मरीजो के मिलने से हड़कम्प मच गया है। बताया जाता है बिरौल अनुमंडल के बैरमपुर पंचायत के हांसी गांव निवासी एक 62 वर्षीय है जबकि दूसरा 19 वर्षीय है। दोनों को दरभंगा के निजी नर्सिंग में होम में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
डीएमडीएच में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है
डीएमसीएच के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजो की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। रविवार को जिले में एक मरीज नगर थाना क्षेत्र के गुल्लोबारा निवासी मुकेश मंडल की 42 साल की पत्नी शारदा देवी की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच हो गई थी। बिरौल प्रखंड क्षेत्र में डेंगू के दो मरीज मिलने की सूचना मिलते ही लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। दोनों मरीज बिरौल प्रखंड के बैरमपुर जग्रनाथपुर पंचायत के हांसी गांव के रहने वाले है। दोनों को डेंगू होने की पुष्टि दरभंगा के एक निजी क्लिनिक में शारीरिक जांचोपरांत चिकित्सक ने की।पीड़ित मरीज दरभंगा के निजी क्लिनिक चिकित्सक के परामर्श पर पिछले दो दिनों से अपने गांव में ही इलाजरत है। वहीं, दूसरा मरीज दरभंगा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती रहकर अपना इलाज करवा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण नवीन कुमार राय ने बताया कि एक सप्ताह पहले दोनों व्यक्ति को बुखार आने के कारण उन लोगों को इलाज के लिए दरभंगा ले जाया गया। जहां जांचोपरांत दोनों मरीजों को डेंगू से ग्रसित पाए गए। ग्रामीण नवीन राय ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग से अविलंब गांव में एंटी लार्वा की छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की है। इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.योगेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि इस संबंध में जिला मुख्यालय से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बावजूद इस गंभीर मामले को लेकर बैरमपुर एपीएससी के चिकित्सक को गांव में भेजकर निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
डीएमसीएच में डेंगू वार्ड में मरीजो की संख्या में इजाफा हो गया है। अब यहां भर्ती मरीजो की संख्या आठ हो गई है। बताया गया कि एक मरीज का मुम्बई से आने का ट्रेवल हिस्ट्री मिला। वहीं दूसरा मरीज भागलपुर से अपने किसी रिश्तेदार के यहां आए था। बुखार की शिकायत पर इलाज के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। डीएमसीएच के अस्पताल अधीक्षक डॉ अलका झा ने बताया कि अभी हमारे डीएमसीएच के ब्लड बैंक में 23 यूनिट प्लेटलेस उपलब्ध है। जरूरतमंद मरीजो को आवश्यक कार्यवाही के बाद दिया जा रहा है। फिलहाल डेंगू वार्ड में छह मरीज भर्ती है।