फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead person comes alive after 2.5 years in Bettiah; Did this to avoid punishment for murdering his wife

Bihar: ढाई साल बाद जिंदा हुआ मृत घोषित शख्स, पत्नी की हत्या की सजा से बचने के लिए ऐसा किया; पढ़िए पूरी खबर

Tue, 12 Nov 2024 10:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 12 Nov 2024 10:37 AM IST
सार

Bettiah News: पुलिस हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी तो आरोपी गामा के पिता कैलाश मुखिया ने झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसके ससुराल वालों ने ही मार डाला। 

विज्ञापन
Bihar: Dead person comes alive after 2.5 years in Bettiah; Did this to avoid punishment for murdering his wife
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया मे हैरान कर देने वाली एक घटना सामने है। जो सबको हैरान करके रख दिया है। बताया जाता है की पत्नी की हत्या कर अपने आप को मृत घोषित कर दिया था। जिससे पुलिस की एसआईटी टीम ने उक्त युवक को गिरफ्तार किया है। घटना जिले के साठी थाना क्षेत्र के धोबनी गांव की है। वही गिरफ्तार युवक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के धोबनी गांव निवासी गामा मुखिया के रूप में की गई है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सात जनवरी 2022 को शिकारपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी तेतरी देवी ने साठी थाना में एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन


विवाहिता की मां ने एफआईआर दर्ज कराई
इसमें आरोप लगाया कि वह अपनी बेटी की शादी 2020 में साठी के धोबनी गांव निवासी गामा मुखिया से की। शादी के बाद दहेज में बाइक के लिए उसकी बेटी के साथ काफी मारपीट की। इसको लेकर पंचायती की गई। 2022 में गामा मुखिया घर आया और अपनी पत्नी को बुलाकर ससुराल लेकर चला गया। ससुराल ले जाकर उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया। मामले में विवाहिता की मां ने एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जब पुलिस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी तो आरोपी गामा के पिता कैलाश मुखिया ने कोर्ट परिवाद दायर कर झूठा एफआईआर दर्ज कर दिया। इसमें आरोप लगाया कि उसके पुत्र गामा मुखिया जब अपना ससुराल शिकारपुर गया तो वापस ही नहीं लौटा। ससुराल वाले उसकी हत्या कर कहीं खपा दिए। इसके बाद पुलिस दोनों की हत्या मामले में उलझ कर रह गई।
विज्ञापन


पिता ने अपने बेटे को कहीं छिपा दिया था
एसडीपीओ ने बताया कि इधर जब पुलिस को जानकारी लगी कि गामा को उसके पिता ने कहीं छुपा दिया है। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इससे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। हालांकि इसकी तलाश में पुलिस को 2 साल से उपर का समय लग गया। पुलिस की एसआईटी टीम में शामिल एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, साठी थानाध्यक्ष धीरज कुमार, एसआई चंद्रशेखर कुमार, बिट्टू कुमारी के आदि ने गामा मुखिया को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वही मामले में विवाहिता की मां ने उसके पति गामा मुखिया, ससुर कैलाश मुखिया समेत घर वालों को आरोपित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed