{"_id":"64338186dab070afb000eee6","slug":"bihar-dead-body-found-on-the-banks-of-the-ganges-in-patna-relatives-said-it-was-a-murder-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में गंगा किनारे मिला शव, परिजनों ने कहा हत्या हुई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में गंगा किनारे मिला शव, परिजनों ने कहा हत्या हुई है
Mon, 10 Apr 2023 08:54 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 10 Apr 2023 08:54 AM IST
सार
पटना में गंगा घाट के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि इनकी हत्या की गई है। इनका यह मानना है कि किसी अन्य के द्वारा उसकी हत्या कर शव को गंगा के किनारे फेंक दिया गया है। मामला दीघा थाना क्षेत्र के गंगा घाट का है।
विज्ञापन
गंगा घाट पर मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में गंगा घाट के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के साथ ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीघा निवासी ट्रक चालक देवन राय (65 वर्ष) के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि इनकी हत्या की गई है। परिजनों का यह मानना है कि किसी अन्य के द्वारा उसकी हत्या कर शव को गंगा के किनारे फेंक दिया गया है। मामला दीघा थाना क्षेत्र के गंगा घाट का है।
विज्ञापन
गंगा घाट पर मिला शव
घटना के संबंध में दीघा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि पुलिस ने दीघा घाट स्थित पुल संख्या 88 के पास से एक व्यक्ति का शव गंगा नदी से बरामद किया है। कुछ लोगों ने मृतक की पहचान देवन राय के रूप में की है। उन्होंने बताया कि देवन राय के पुत्र मुकेश के द्वारा दीघा थाना में आवेदन दिया गया है।
विज्ञापन
लेनदेन का था विवाद
मृतक के पुत्र मुकेश के अनुसार उसके आसपास के एक पूर्व मुखिया के साथ रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। उस मामले में मुकेश ने उसे दो लाख रुपया दिया भी था। उसी मामले में इससे लगातार रुपयों की मांग की जा रही थी। दो दिन पहले भी एक आदमी मुकेश के घर पर आया और रुपया नहीं देने पर जान से मारने की धमकी गया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
दीघा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों का कहना है कि देवन राय की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।