फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body found in the bush of CPI leader in Madhubani, was missing for three days

Bihar: मधुबनी में भाकपा नेता की झाड़ी में मिली लाश, तीन दिन से थे लापता

Mon, 08 May 2023 09:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 08 May 2023 09:59 PM IST
सार

मधुबनी में भाकपा के अंचल मंत्री रामटहल पूर्वे का शव कब्रिस्तान के निकट झाड़ी से बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों के द्वारा लाश मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar: Dead body found in the bush of CPI leader in Madhubani, was missing for three days
भाकपा नेता रामटहल पूर्वे का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी में भाकपा के अंचल मंत्री का शव पुलिस ने बरामद हुआ है। शव गांव के ही पश्चिम झौआ टोल जानेवाली सड़क स्थित कब्रिस्तान के निकट झाड़ी में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने लाश मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। मृतक कलुआही प्रखंड के पुरसौलिया निवासी रामटहल पूर्वे (82) थे।
विज्ञापन


बकरी चराने वालों ने देखा
ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को गांव की महिला एवं बच्चे बकरी चराने के लिए गांव से पश्चिम झौआ टोल जाने वाली सड़क में कब्रिस्तान की तरफ गए, तो झाड़ी की तरफ से तेज दुर्गन्ध महसूस हुआ। जब लोगों ने झाड़ी में जाकर देखा, तो उसमें एक लाश नजर आया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त भाकपा के अंचल मंत्री रामटहल पूर्वे का शव था। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते-ही-देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि चेहरे को तेजाब से जलाया हुआ लग रहा था।
विज्ञापन


तीन दिन पहले निकले थे घर से
मृतक की विधवा बहू पूनम देवी का कहना है कि उनके ससुर भाकपा नेता राम टहल पूर्वे 5 मई को 3 बजे दिन में घर से निकले थे। जब रात में नहीं आए, तो 6 मई को उनके मोबाइल पर फोन किया। पहली बार में तो फ़ोन पर रिंग हुआ, लेकिन फिर दुबारा मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। फिर कुछ देर बाद किया, तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। काफी   खोजने बाद जब वह नहीं मिले तब रविवार की शाम कलुआही थाना को दूरभाष से सूचना दी गई। सोमवार को इसकी लिखित सूचना देने वाली थी, लेकिन तब तक गांव के पश्चिम झाड़ी से इनका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
कलुआही थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। उन्होंने बताया कि अनुसंधान जारी है और जल्द ही घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed