फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Daylight robbery in Motihari, dacoits entered finance company with weapons, looted 15 lakhs and fled

Bihar : मोतिहारी में दिनदहाड़े डकैती, फाइनेंस कंपनी में हथियार लेकर घुसे डकैत, 15 लाख लूटकर हो गए फरार

Mon, 08 May 2023 12:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 May 2023 12:53 PM IST
सार

फाइनेंस कंपनी ने स्टाफ ने कहा कि सोमवार सुबह में ऑफिस के सभी कर्मी कार्यालय में मौजूद थे। अचानक छह की संख्या में आए हथियार बंद अपराधियों ने ऑफिस में घुस गए। कैश काउंटर में रखे 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Bihar: Daylight robbery in Motihari, dacoits entered finance company with weapons, looted 15 lakhs and fled
छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में दिनदहाड़े डकैती हुई है। 6 अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में घुसे और 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फाइनेंस कर्मियों से पूछताछ की। 15 लाख कैश की बात पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना ढाका थाना क्षेत्र के पचपकडी रोड स्थित स्पंदना फाइनेंस कंपनी की है।

विज्ञापन


पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा
मामले में SP कांतेश कुमार मिश्रा ने कहना है कि फाइनेंस कंपनी में लूटपाट की सूचना मिली है। पुलिस टीम घटना स्थल पर भेज दी गई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि रविवार को कार्यालय बंद था तो इतना कैश यहां कहा से आया। घर में फाइनेंस कंपनी चल रहा था इसकी जानकारी भी पुलिस को नहीं दी गई। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटे कैश
फाइनेंस कंपनी ने स्टाफ ने कहा कि सोमवार सुबह में ऑफिस के सभी कर्मी कार्यालय में मौजूद थे। अचानक छह की संख्या में आए हथियार बंद अपराधियों ने ऑफिस में घुस गए। जब तक हमलोग कुछ पूछते हथियार के बल पर सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद कैश काउंटर में रखे 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और बदमाशों की गिरफ्तारी करे। साथ ही लूटे गए कैश की बरामदगी कर दे। स्टाफ ने कहा कि लूट गए कैश लोगों के थे। शनिवार को इसे कलेक्शन कर लाया गया था। रविवार को बैंक बंद होने के कारण जमा नहीं हो सका। प्रतीत होता है कि कैश होने की सूचना किसी ने बदमाशों को दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed