{"_id":"0bb9b5ae-a449-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"bihar-daughter-rape-arrested-sdc-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना के डिप्टी कलेक्टर ने किया बेटी से बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना के डिप्टी कलेक्टर ने किया बेटी से बलात्कार
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
बिहार की राजधानी पटना में एक सीनियर डिप्टी कलक्टर को अपनी बेटी के साथ बलात्कार के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इस चौंकाने वाली घटना में पुलिस ने पटना जिले में पदस्थापित वरीय उपसमाहर्ता (सीनियर डिप्टी कलेक्टर) अखिलेश कुमार को अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनु महाराज ने बताया कि वरीय उपसमाहर्ता अखिलेश कुमार को अपनी बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुमार की 14 वर्षीय पुत्री ने अपने पिता के खिलाफ आज राजधानी के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चिकित्सकीय जांच में प्रथम दृष्टया बलात्कार का आरोप सही लग रहा है। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र की बताई जाती है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन