{"_id":"64833159f03aa0c3c801b6b9","slug":"bihar-danapur-jaynagar-and-rajendranagar-terminal-saharsa-intercity-express-will-run-daily-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : रेलयात्री ध्यान दें, दानापुर-जयनगर और राजेंद्रनगर टर्मिनल-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस रोज चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : रेलयात्री ध्यान दें, दानापुर-जयनगर और राजेंद्रनगर टर्मिनल-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस रोज चलेंगी
Fri, 09 Jun 2023 07:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 09 Jun 2023 07:34 PM IST
सार
अब दानापुर से जयनगर तक जाने वाली और राजेंद्रनगर टर्मिनल से सहरसा इंटरसिटी तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रोज चलेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। अब दानापुर से जयनगर तक जाने वाली और राजेंद्रनगर टर्मिनल से सहरसा इंटरसिटी तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रोज चलेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसा किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दानापुर-जयनगर एवं राजेंद्रनगर टर्मिनल- सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन अब से रोज किया जाएगा।
विज्ञापन
6 दिन के बदले प्रतिदिन किया जाएगा परिचालन
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 13225/13226 जयनगर-दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं 13227/13228 राजेंद्रनगर टर्मिनल-सहरसा-राजेंद्रनगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस की बारंबारता में वृद्धि करते हुए 11 जून से इन ट्रेनों का परिचालन सप्ताह में 06 दिन के बदले प्रतिदिन किया जाएगा।
विज्ञापन
जानिए, कौन-कौन ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के वाहानगा बाजार स्टेशन के निकट पिछले दिनों हुए रेल दुर्घटना के मद्देनजर पटना एवं जयनगर से खुलकर पुरी जाने वाली ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है...
विज्ञापन
- 10 जून को पुरी से खुलने वाली 08439 पुरी-पटना एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
- 10 जून को जयनगर से खुलने वाली 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ज्योचंडी पहाड़-पुरूलिया- चांडिल-जरोली के रास्ते जाएगी।
- 11 जून को पटना से खुलने वाली 08440 पटना-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।