बिहार: कमांडेंट, सब-इंस्पेक्टर की हत्या करने वाले CRPF जवान को उम्रकैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की एक अदालत ने सीआरपीएफ जवान को अपने दो अधिकारियों की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह जवान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। जवान ने अधिकारी की तरफ से छुट्टी देने से इनकार के बाद यह कदम उठाया था।
अतिरिक्त लोक अभियोजक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि फास्ट ट्रैक अदालत के जज रविंद्र मणि त्रिपाठी ने बुधवार को सीआरपीएफ जवान राहुल कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। राहुल ने सीआरपीएफ के कमांडेंट और एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मार दी थी। कुमार उस सीआरपीएफ टीम का हिस्सा था जिसे साल 2010 में बिहार विधानसभा चुनाव में तैनात किया गया था।
कमांडेंट ने छुट्टी देने से कर दिया था इनकार
सिंह ने कहा कि कुमार ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था जिसे कमांडेंट रोहित राज दीवान ने लौटा दिया। जब उसने कमांडेंट से अभद्रता की तो उसे फटकार भी लगाई। 9 अक्तूबर 2010 को राहुल उस कमरे में घुस गया जहां कमांडेंट दीवान सब-इंस्पेक्टर आरएन पांडेय के साथ बैठा था। जवान ने दोनों अधिकारियों को एके-47 राइफल से भून दिया। घटना के बाद सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राम लाल की शिकायत के बाद शिवसागर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।