{"_id":"6731b99a678a4c30f8021f17","slug":"bihar-crowd-molests-eunuch-in-lalu-s-meeting-tore-his-clothes-in-anger-and-created-ruckus-gaya-news-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar By Election: लालू की सभा में किन्नरों से भीड़ ने की छेड़खानी; गुस्से में फाड़ा कपड़ा, हंगामा भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar By Election: लालू की सभा में किन्नरों से भीड़ ने की छेड़खानी; गुस्से में फाड़ा कपड़ा, हंगामा भी किया
Mon, 11 Nov 2024 01:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:30 PM IST
सार
Bihar News: किन्नरों के हंगामा को देख वहां तैनात सुरक्षा कर्मी दौड़ कर किसी तरह शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन छेड़खानी से नाराज किन्नर किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे। उसके बाद मंच से राजद नेतााअें किन्नरों को समझाने की कोशिश की लेकिन...
विज्ञापन
हंगामा करते किन्नर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के चार सीटों पर उपचुनाव होना है। वहीं गया के दो विधानसभा इमामगंज और बेलागंज में उपचुनाव 13 नवंबर को होना है। प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन सोमवार को चुनावी सभा जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के पड़ाव स्थल पर राजद का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जन सभा को संबोधित करेंगे। लेकिन, कार्यक्रम शुरू होने से पहले पहले किन्नरों ही ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
कपड़ा फाड़ कर विरोध जताया
किन्नरों के हंगामा को देख वहां तैनात सुरक्षा कर्मी दौड़ कर किसी तरह शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन छेड़खानी से नाराज किन्नर किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे। उसके बाद मंच से राजद के कई स्थानीय कार्यकर्ता किन्नरों की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह समझाने का प्रयास किया। वहीं गुस्साए किन्नर ने सभा में खुद अपना कपड़ा फाड़ कर विरोध जताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम से लौट गए सारे किन्नर
किन्नरों को वापस जाते देख कार्यकर्ताओं के द्वारा काफी मान मनौवल किया। लेकिन, इस गंदी हरकत से वह काफी नाराज हो गए और कार्यक्रम को करने से इंकार कर दिया। उसके बाद सभी किन्नर वापस लौट गई। घटना के बाद किन्नरों ने बताया कि राजद के कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया था। जहां डांस कार्यक्रम किया जाना था। जैसे ही दर्शक दीर्घा में पहुंचे तभी कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। जिसके बाद वह गुस्सा हो गए। कार्यक्रम किए बिना किए हीं वह वापस लौट गए।
विज्ञापन