{"_id":"641584832ccf978dfe05779a","slug":"bihar-criminals-kidnapped-two-children-of-assam-for-five-lakh-ransom-recovered-from-vaishali-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पांच लाख फिरौती के लिए असम से अगवा दो बच्चे वैशाली से बरामद, लोकेशन लेकर पुलिस पहुंची तो अपहर्ता फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पांच लाख फिरौती के लिए असम से अगवा दो बच्चे वैशाली से बरामद, लोकेशन लेकर पुलिस पहुंची तो अपहर्ता फरार
Sat, 18 Mar 2023 02:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 18 Mar 2023 02:59 PM IST
सार
वैशाली पुलिस ने आसाम राज्य से 5 लाख रुपये के लिए अपहृत दो नाबालिक बच्चों को डोगरा बाजार पोखर के पास से बरामद किया है। महुआ SDPO पूनम केसरी के अनुसार 16 मार्च 2023 को आसाम से दो नाबालिक बच्चों का अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
पांच लाख फिरौती के लिए असम से अगवा दो बच्चे वैशाली से बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के महुआ पुलिस ने आसाम राज्य से पांच लाख रुपये के लिए अपहृत दो नाबालिक बच्चों को डोगरा बाजार पोखर के पास से बरामद किया है। घटना के संबंध में महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने उक्त बात की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 16 मार्च 2023 को आसाम राज्य अर्न्तगत गुवाहाटी के जलुकवारी थाना क्षेत्र के तेतलिया निवासी दो नाबालिक बच्चों (8 वर्ष और 5 वर्ष) का अपहरण कर लिया गया था। इनके परिजनों से बच्चों की सकुशल वापसी के लिए पाँच लाख रूपया फिरौती की मांग की गई थी।
जलुकवारी थाना में दर्ज हुआ था मामला
परिजनों ने 17 मार्च को जलुकवारी थाना में मामला दर्ज कराया। काड सं0-165/23 के तहत अपहरण का मामला दर्ज होते ही जांच शुरू कर दी गई। अनुसंधान के क्रम में संबंधित थाना द्वारा अन्य राज्यों को भी घटना की सूचना दी गई। जांच के दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस ने भी अनुसंधान में सहयोग करते हुए वैशाली जिला को तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध कराया।
लोकेशन के आधार पर पहुंची पुलिस
वैशाली एसपी मनीष कुमार ने टीम गठित कर शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पुलिस ने महुआ थाना के द्वारा उपलब्ध कराये गये लोकेशन पर छापामारी करते हुए सर्च अभियान चलाया। पुलिस के द्वारा घेराबंदी करने पर अपहरणकर्ता दोनों अपहृत बच्चों को डोगरा बाजार के समीप पोखरी के पास छोड़कर भाग गये, जहां से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया। बच्चों को महुआ थाना लाकर उन्हें वहां सुरक्षित रखा गया है और बच्चों के परिवार तथा संबंधित थाना को सूचित किया गया है। इस प्रकार दो जिलो के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक नाबालिक अपहृत दोनों बच्चों की बरामदगी की गई है।