{"_id":"658bb8dbced02737620f67ab","slug":"bihar-crime-robbery-worth-eight-lakhs-from-engineer-house-in-begusarai-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेगूसराय में इंजीनियर के घर से आठ लाख की डकैती, एसपी बोले- समस्तीपुर का गैंग है एक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेगूसराय में इंजीनियर के घर से आठ लाख की डकैती, एसपी बोले- समस्तीपुर का गैंग है एक्टिव
Wed, 27 Dec 2023 11:11 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:11 AM IST
सार
Bihar Crime: बेगूसराय में रिटायर्ड इंजीनियर के घर से हथियार के बल पर आठ लाख की डकैती हुई है। वहीं, एसपी ने कहा कि समस्तीपुर का गैंग एक्टिव है।
विज्ञापन
इंजीनियर के घर से आठ लाख की डकैती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। मंगलवार रात बदमाशों ने एक घर में रिटायर्ड इंजीनियर दंपती को बंधक बनाकर आठ लाख मूल्य के ज्वेलरी और पैसे लूटकर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उसका डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बीरगंज गांव की है। यह इलाका समस्तीपुर और बेगूसराय जिला का बॉर्डर इलाका है। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने तकरीबन पचास लाख से अधिक सामान की लूट की। बदमाशों ने पहले गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखे सारा सोने की जेवरात की चोरी की। पीड़ित परिवार वालों ने इस घटना की सूचना मंसूरचक पुलिस को दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घर वालों ने बताया कि रिटायर इंजीनियर रामपुकार घर में सोए हुए थे। तभी करीब आधा दर्जन की संख्या में हथियार बंद बदमाशों ने घर में एंट्री की। रामपुकार महतो और पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बनाया और घर में ही दोनों को हाथ पैर बांधकर लूट की।
विज्ञापन
SP योगेंद्र कुमार ने बताया कि मंसूरचक थाना अन्तर्गत बीरगंज क्षेत्र में एक घर में हथियार के बल पर चार लोगों के द्वारा लूट की घटना कारित की गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। कोई हताहत नहीं हुआ है, घर में रखे जेवर और कैश को ले गए हैं। साथ में DVR भी ले गए, SDPO तेघड़ा घटनास्थल पर है। लगभग आठ लाख का सामान ले गए हैं। समस्तीपुर बॉर्डर एक किमी है। समस्तीपुर जिला के गैंग प्रतीत हो रहे हैं। नजदीकी थाना बिभूतिपुर है, समन्वय स्थापित कर पता लगाया जा रहा है।