{"_id":"631057998a508048bf3afbc3","slug":"bihar-crime-news-today-businessman-his-wife-shot-at-by-unidentified-assailants-on-the-arrah-buxar-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में चरम पर अपराध, आरा-बक्सर हाईवे पर दंपती को गोलियों से भूना, पत्नी बोली- पति ने दी थी सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में चरम पर अपराध, आरा-बक्सर हाईवे पर दंपती को गोलियों से भूना, पत्नी बोली- पति ने दी थी सुपारी
Thu, 01 Sep 2022 12:32 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:32 PM IST
सार
बिहार में आए दिन अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। ताजा मामला है भोजपुर का जहां कुछ हथियारबंद बदमाशों ने आरा-बक्सर हाईवे पर दंपती को गोली मार दी।
विज्ञापन
बिहार में दंपती को मारी गोली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में आए दिन अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। ताजा मामला है भोजपुर का जहां कुछ हथियारबंद बदमाशों ने आरा-बक्सर हाईवे पर दंपती को गोली मार दी। पति को जहां पैर और कमर में गोली लगी है वहीं पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पति ने दी थी सुपारी: पत्नी
महिला ने बताया कि हम रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे थे। पति ने सुनसान जगह पर गाड़ी रोकर कहा मैं कोई अच्छा होटल देखकर आता हूं। इसके बाद वो 2 लड़कों से बातें करने लगे। दोनों लड़कों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुझे लगता है मेरे पति मुझे मरवाने के लिए लाए थे।
विज्ञापन
पहले से कुछ चल रहा था: भोजपुर SP संजय कुमार
वहीं घटना की जानकारी देते हुए भोजपुर SP संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह लोग रेस्टोरेंट से खाना खाकर वापस आ रहे थे तब यह घटना घटी। परिजनों ने भी ज्यादा जानकारी नहीं दी है और घटना का कारण क्या हो सकता है यह भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। संकेत से पता चल रहा है कि पहले से कुछ चल रहा है। जो संकेत दिए गए हैं उस पर जांच करेंगे।
विज्ञापन