फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime News: a minor was raped by a neighbour uncle In Bettiah

दरिंदगी की हद: पड़ोसी चाचा ने एक नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; बेतिया का मामला

Thu, 27 Jun 2024 05:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Jun 2024 05:29 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार के बेतिया में एक दरिंदगी सामने आई है। जहां रिश्ते के पड़ोसी चाचा ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना के बाद अगल-बगल के क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 

विज्ञापन
Bihar Crime News: a minor was raped by a neighbour uncle In Bettiah
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में पड़ोसी चाचा ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पूरी घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के ही 45 वर्षीय रिश्ते के पड़ोसी चाचा सिपाही सहनी ने घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


बताया जाता है अपने घर में किशोरी अकेली थी घर के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। वहीं किशोरी को देख आरोपी के अंदर हैवानियत पैदा हो गई और उसने घर में घुसकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी लड़की को छोड़कर फरार हो गया और लड़की रोती बिलखती रही।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जब वह रोती थी तब आरोपी उसका मुंह दबा देता था। जब परिजन घर पर वापस आए तो किशोरी ने उन्हें आपबीती सुनाई तो वे लोग दंग रह गए। घटना की जानकारी के बाद पीड़िता की मां ने मझौलिया थाना पहुंचकर आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed