{"_id":"630d86a209f37f2c657c80c3","slug":"bihar-crime-news-13-year-old-minor-gang-raped-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 13 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर वायरल किया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 13 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर वायरल किया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 30 Aug 2022 09:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:23 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि नाबालिग के साथ भोरे थाना क्षेत्र में 24 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
rape demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गोपालगंज में 13 साल की नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग के साथ भोरे थाना क्षेत्र में 24 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम करने गई थी युवती
जानकारी के मुताबिक, युवती खेत में काम करने गई हुई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह दबा दिया। इसके बाद तीनों युवकों ने बारी-बारी से युवती के साथ दरिंदगी की। एक युवक इस घटना का वीडियो बनाता रहा। इसके बाद तीनों किसी को न बताने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
तीनों युवकों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस तक जब यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने युवती से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक युवक की तलाश की जा रही है।