{"_id":"64a6ea00b7c9ed1c840a0254","slug":"bihar-crime-newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-motihari-police-engaged-investigation-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मोतिहारी में नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मोतिहारी में नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 06 Jul 2023 09:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Jul 2023 09:51 PM IST
सार
Bihar Crime: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के तहत आने वाले मोतिहारी में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने ससुराल पक्ष वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक महिला और उसका पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में एक नवविवाहित महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। वहीं, मृतका के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के चकरिया गांव की है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतका के परिजन ने बताया कि वैशाली जिले के लालगंज के नागेंद्र मिश्रा अपनी 21 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी की शादी 18 मई 2022 को केसरिया थाना क्षेत्र के चकदरिया गांव निवासी अजय मिश्रा के दूसरे पुत्र 25 वर्षीय रितेश कुमार से बड़े ही धूमधाम से किया। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, एक महीने पहले उसका दोंगा करवाकर लाया। दोंगा में भी जो सामना हुआ, सब दिया गया।
विज्ञापन
उसके बाद अचानक बाइक की मांग करने लगा, जब हम लोग देने में असमर्थता दिखाए तो बेटी के साथ मारपीट करने लगा। अचानक सूचना मिली बेटी की तबियत खराब है। सूचना मिलने के बाद दामाद को फोन किया तो ओ बताए कि हां बीमार है, इलाज कराने गोपालगंज आए हैं। हम लोग वहां से भाग कर आए, कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। तब 112 पर फोन किया, उसके बाद शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष...
केसरिया थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जैसे सूचना मिली वैसे ही पुलिस टीम को भेज कर मृतका के शव को कब्जे में लिया। वहीं, मृतका के सास और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के मायके वालों की तरफ से आवेदन नहीं मिला है, मिलने के साथ कार्रवाई की जाएगी।