{"_id":"6284cf01089db24a117e2543","slug":"bihar-crime-miscreants-set-fire-petrol-pump-and-two-vehicles-in-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दबंगो ने पिस्तौल दिखाकर बाइक में डलवाया पेट्रोल, फिर पंप और दो वाहनों में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दबंगो ने पिस्तौल दिखाकर बाइक में डलवाया पेट्रोल, फिर पंप और दो वाहनों में लगा दी आग
Wed, 18 May 2022 04:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 18 May 2022 04:19 PM IST
सार
गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप और दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दबंगो ने पेट्रोल पंप में लगाई आग।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नीतीश सरकार के अपराध पर लगाम लगाने वाला दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। यहां जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ताजा मामला गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप और दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के पीछे लोग रंगदारी की डिमांड पूरी ना होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
बांके बाजार थाना क्षेत्र इलाके में तरवन मोड़ पर स्थित अनन्या पेट्रोल पंप पर ये वाकया बीती रात करीब 11 बजे हुआ। पेट्रोल पंप मालिक विजय प्रसाद ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दो लोग आए उन्होंने पिस्तौल दिखाकर बाइक की टंकी फुल करवाई और बिना पैसे दिए चले गए। इस मामले की हमने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद रात में वे लोग कुछ अन्य लोगों के साथ आए और जमकर हंगामा काटा। इसके बाद दबंगो ने पेट्रोल छिड़ककर वहां आग लगा दी। विजय प्रसाद ने बताया कि इस दौरान उन लोगों ने वहां खड़ी एक स्कूल बस और बाइक में भी आग लगा दी।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर गया पुलिस ने छानबीन की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।