फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime: Loot worth lakhs took place in Mishra Batraha's CSP; Fleeing criminals shot two people

Bihar Crime: मिश्र बतरहां के सीएसपी में हुई लाखों की लूट; भागते हुए अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली

Sat, 09 Dec 2023 08:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Dec 2023 08:43 PM IST
सार

Bihar Police: सीएसपी केंद्र के संचालक ब्रजकिशोर प्रसाद ने बताया कि दोपहर के करीब एक बाइक पर सवार हो अपराधी आए और हमारे सीएसपी केंद्र में घुसकर कर्मियों से पिस्टल के बल पर नकदी लूट ली। इस दौरान एक अपराधी कुछ दूरी पर बाइक पर ही सड़क के किनारे खड़ा रहा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Crime: Loot worth lakhs took place in Mishra Batraha's CSP; Fleeing criminals shot two people
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी क्षेत्र के मिश्र बतरहां बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पता चला है कि अपराधियों ने भगाने के दौरान दो लोगों को गोली मार दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मिश्र बतरहां स्थित बिहार कंप्यूटर के नाम से संचालित जहां भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी केंद्र भी चलता है। उसमें एक बाइक से आए तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सीएसपी केंद्र में मौजूद कर्मियों से पिस्टल के बल पर एक लाख 86 हजार तीन सौ 90 रुपये और वहां मौजूद एक ग्राहक का मोबाइल भी लूट लिया। घटना की सूचना के बाद हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। फिर हर बिंदु से घटना की बारीकी से जांच पड़ताल करने में लग गए।
विज्ञापन




सीएसपी केंद्र के संचालक ब्रजकिशोर प्रसाद ने बताया कि दोपहर के करीब एक बाइक पर सवार हो अपराधी आए और हमारे सीएसपी केंद्र में घुसकर कर्मियों से पिस्टल के बल पर नकदी लूट ली। इस दौरान एक अपराधी कुछ दूरी पर बाइक पर ही सड़क के किनारे खड़ा रहा। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर मिश्र बतरहां की तरफ भागने लगे। जहां चार मोहनी के पास भीड़भाड़ को देखकर अपराधियों ने गोली चला दी, जिसमें दो युवकों को गोली लग गई। उसके बाद वहां भगदड़ मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे। इसका फायदा उठाकर अपराधी आराम से मीरगंज की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में चौबे परसा निवासी आजाद मियां (20) और रितिक कुमार (22) शामिल हैं, जिनका इलाज बाजार के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां से एक की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, आजाद मियां के सीने से गोली छूकर निकली है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


उधर, मिश्र बतरहां बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के वह अन्य तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि एसआईटी का गठन किया गया है। हर बिंदु की बारीकी से जांच की जा रही है। अपराधी बहुत जल्द गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed