फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Dead body of a youth found on road side in Jamui police engaged in identification

Bihar Crime: जमुई में सड़क किनारे मिला युवक का शव, गले पर गंभीर चोट के निशान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Wed, 29 Mar 2023 10:28 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 29 Mar 2023 10:28 AM IST
सार

बिहार के जमुई जिले में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। शव देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के गले पर गंभीर चोट के निशान हैं। फिलहाल, पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar Crime Dead body of a youth found on road side in Jamui police engaged in identification
सड़क किनारे मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत संसारपुर गांव के समीप बुधवार सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है, जिसके गले पर चाकू से वार करने का निशान पाया गया है। मृतक युवक की पहचान खबर लिखने तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि मृतक युवक किसी वाहन का चालक है, जिसे अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह गिद्धौर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे- 333 गिद्धौर झाझा मुख्य मार्ग पर संसारपुर के आगे सड़क किनारे एक युवक के शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक कोई वाहन का चालक हो और उसकी अज्ञात अपराधियों ने उसका वाहन लूट लिया और विरोध करने पर उसे चाकू से वार कर हत्या कर दी गई है। हालांकि, गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed