फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Dead body found hanging on Peepal tree after young man was threatened

Bihar Crime: औरंगाबाद में पहले युवक को जान से मारने की धमकी मिली, फिर पीपल के पेड़ पर टंगी मिली लाश

Thu, 11 May 2023 03:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 11 May 2023 03:21 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक युवक की लाश पीपल के पेड़ से टंगी हुई मिली। बताया जा रहा है कि लाश मिलने से ठीक चार दिन पहले युवक को जान से मारने की धमकी मिली थी और फिर अब युवक की लाश मिली है।

विज्ञापन
Bihar Crime Dead body found hanging on Peepal tree after young man was threatened
मृतक युवक और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले के एसएनबी में एक युवक को चार दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी के ठीक चार दिन बाद गुरुवार को युवक की लाश पेड़ से झुलती हुई मिली। घटना रफीगंज प्रखंड में केराप पंचायत के मोहनपुर गांव की है। युवक की लाश गांव के चौराहे पर स्थित पीपल के पेड़ से टंगी और झुलती हुई मिली है।

विज्ञापन


बता दें कि युवक की पहचान गांव के ही उमेश चौधरी के पुत्र राजकुमार उर्फ राजू (18) के रूप में की गई है। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद मामले को सुसाइड का रूप देने के लिए हत्यारों ने शव को पीपल के पेड़ से टांग दिया है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। मृतक की बहन पूजा देवी ने बताया कि मेरे भाई को चार दिन पहले घर पर चढ़कर तेलथुआं गांव के कुछ युवकों ने गाली-गलौज किया था और जान मारने की धमकी दी थी। बुधवार रात मेरे भाई ने मुझे फोन कर कहा कि तेलथुआं गांव के दो लोगों ने मेरे साथ फिर से मारपीट की है। इसके बाद गुरुवार सुबह भाई की लाश मिली।
विज्ञापन


मृतक की मां शांति देवी ने बताया कि मेरा बेटा शादी समारोह में शामिल होने बगल के गांव हसनपुर गया था। शादी समारोह में शामिल होकर रात में वह घर वापस आ गया था। इसके बाद रात के करीब दो से तीन बजे के बीच किसी ने उसे घर से बाहर बुलाया। वह उसके साथ गया, लेकिन घर लौट कर नहीं आया और सुबह में मेरे बेटे का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पेड़ से शव लटके होने की सूचना गांव के वार्ड सदस्य रमेश चौहान ने स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे का शव देखते ही दहाड़मार रोने लगी मां-बहन
बेटे का शव देखते ही उसकी मां चीत्कार करते हुए दहाड़मार कर रोने लगी। वहीं, बहन का भी रो-रो रोकर बुरा हाल है। दोनों ने कहा कि राजू आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या की गई है और आत्महत्या का रंग देने के लिए लाश को पेड़ में टांग दिया गया है। घटना के बाद से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। घटना के बारे में जितनी मुंह उतनी बाते हो रही हैं। वहीं, रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि मामला हत्या या आत्महत्या का है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। परिजनों से मिले आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed