फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Cousin brother had kidnapped child for Rs 5 lakh in Vaishali

Bihar Crime: वैशाली में पांच लाख रुपये के लिए ममेरे भाई ने ही किया था बच्चे का अपहरण, पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 09 Mar 2024 12:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Mar 2024 12:37 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले में पांच लाख रुपये के लिए भोज खाने गए बच्चे का अपहरण किया गया था। पुलिस के मुताबिक, अपहरणकर्ता कोई और नहीं, बल्कि बच्चे का ममेरा भाई ही है।

विज्ञापन
Bihar Crime Cousin brother had kidnapped child for Rs 5 lakh in Vaishali
पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में देसरी थाना क्षेत्र के किचनी से घर से गए भोज खाने बच्चे को अज्ञात अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इसको लेकर बच्चे के पिता देसरी थाना में FIR दर्ज कराए थे। पुलिस अब पूरे मामले पर से पर्दा उठा दिया है। अपराधी कोई नहीं, बल्कि बच्चे का ममेरा भाई ही निकला, जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपरहण कर लिया है। 

विज्ञापन


अपहरण करने के बाद पांच लाख रुपये का फिरौती मांगी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस एक टीम ने छापेमारी करते हुए सही सलामत बच्चा को बरामद कर लिया तो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुलाचन साह के पुत्र आदित्य कुमार के ममेरा भाई दीनानाथ उर्फ दीनू ने अपने पांच दोस्त के साथ मिलकर पूरे घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पूरे घटना से 24 घंटे के अंदर ही पुरे मामले कि खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार अपराधी दिनानाथ कुमार उर्फ दीनू, जयप्रकाश उर्फ मूसा, सौरभ कुमार, रूपेश कुमार सभी अपराधी वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के जाफरपट्टी निवासी हैं।, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं वैशाली एसपी हरी किशोर राय
बीते दिन देसरी थानान्तर्गत एक व्यक्ति दुलारचंद साह, पिता स्वर्गीय जिमदार साह, सा०-रानपुर किचनी, थाना-देसरी, जिला-वैशाली के पुत्र आदित्य कुमार उम्र करीब सात वर्ष जो छह मार्च शाम में घर के पास ही भोज खाने के क्रम में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण करने की घटना का प्रतिवेदित हुई। इस संदर्भ में देसरी थाना कांड संख्या 76/24 07.03.2024 धारा-363/365/120 (बी) भा०द०वि० दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, वैशाली के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महनार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में शामिल देसरी थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर अपहृत बच्चा आदित्य कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं एक कार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक अभियुक्त दीनानाथ उर्फ दीनू जो दुलारचंद साह का अपना खास भगीना है। अपहृता आदित्य कुमार का फूफेरा भाई है, जो पांच लाख रुपये के लिए भाई ने अपने ही ममेरे भाई का अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश के तहत अपहरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed