{"_id":"6582e150a5e3afc006006f54","slug":"bihar-crime-bjp-leader-brother-murdered-by-slitting-his-throat-in-motihari-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मोतिहारी में BJP नेता के भाई की गला रेतकर हत्या, घर से कुछ दूर फेंकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मोतिहारी में BJP नेता के भाई की गला रेतकर हत्या, घर से कुछ दूर फेंकी मिली लाश
Wed, 20 Dec 2023 06:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Dec 2023 06:13 PM IST
सार
Bihar Crime: मोतिहारी जिले में बीजेपी के प्रखंड कोषाध्यक्ष के चचेरे भाई की गला रेतकर हत्या हुई है। शव को घर से 300 मीटर की दूरी से बरामद किया गया है। घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में बीजेपी के प्रखंड कोषाध्यक्ष के चचेरे भाई की गला रेतकर हत्या कर शव को घर से तीन सौ मीटर दूर फेंका मिला है। शव मिलने के साथ ही घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा परिजन और पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक युवक की पहचान हरसिद्धि थाना पकड़िया गांव के अमर प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है। मृतक के भाई बीजेपी के हरसिद्धि प्रखंड के कोषाध्यक्ष मारकंडे कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे भाई खाना खा रहा था। इसी बीच उसके मोबाइल पर फोन आया, उसके बाद वह घर से निकल गया। नौ बजे के करीब जब फोन किया तो उसका नंबर बंद आने लगा। सुबह में जब माहिया खेत की ओर जा रही थी, तो देखा कि झाड़ी में एक गला रेतकर हत्या कर फेंका हुआ है। उसके बाद महिलाओं ने गांव में आकर कहा, उसके बाद घटना स्थल पर वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हत्या के पीछे जमीन विवाद सामने आ रहा
मृतक के भाई ने बताया कि पूर्व से जमीन विवाद चला आ रहा था। उसी जमीन के केस में जीत मिली थी। उसी का कब्जा होना बाकी था, हो सकता है कि उसी के वजह से शायद उसकी हत्या की गई है।मृतक मृत्यंजय कुमार के पिता की दो शादी हुई थी, दोनों पत्नी से एक-एक बेटा हैं। पहली पत्नी से मृत्युंजय था।
विज्ञापन
एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि हरसिद्धि में एक युवक की हत्या कर झाड़ी में फेंक दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।