फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar crime, Bihar news, katihar husband burnt wife and two girls alive

बिहार : कटिहार में दरिंदा बना पति, पत्नी समेत 2 बेटियों को जिंदा जलाया

Thu, 25 Mar 2021 04:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 25 Mar 2021 04:59 PM IST
सार

  • सनकी पति ने पत्नी और दो बच्चियों को जिंदा जला दिया
  • घटना की सूचना मिलते ही दो थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

विज्ञापन
Bihar crime, Bihar news, katihar husband burnt wife and two girls alive
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बिहार के कटिहार में एक दरिंदा पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चियों को जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच बुधवार रात में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद गुस्से में आकर सनकी पति ने कमरे में सोई पत्नी और बच्चियों को बाहर से बंद कर केरोसिन छिडक कर कमरे को आग के हवाले कर दिया। जिसके कुछ देर बाद ही सभी की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगाने के बाद पत्नी और दोनों बच्चियों काफी देर तक मोहम्मद ताहिर जलता हुआ देखता रहा। जब उसे यकीन हो गया अब वो नहीं बच पाएगी तो वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही रोशना ओपी के साथ-साथ प्राणपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हत्यारे मोहम्मद ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया। ताहिर का फल का व्यवसाय था। घटना रोशना ओपी क्षेत्र के लाभा में हुई है।
विज्ञापन


पड़ोसियों का कहना है कि बीते कई दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार को ताहिर कटिहार कोर्ट गया हुआ था। वहां से लौटने के बाद रात में भी पति-पत्नी के बीच बहुत झगड़ा हुआ। इसी झगड़े की वजह से ताहिर ने अपनी पत्नी और बेटियों के ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ताहिर को फांसी की सजा की मांग की है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि घटना काफी दर्दनाक है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed