फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime 10 minor girls involved in immoral act under the guise of orchestra were freed

Bihar Crime: आर्केस्ट्रा की आड़ में अनैतिक कार्य में शामिल 10 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त, 2 संचालक गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 02:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Apr 2023 02:17 PM IST
सार

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पुलिस और एनजीओ की टीम ने कार्रवाई की है। दोनों टीमों ने कार्रवाई करते हुए 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त करवाया है। ये लड़कियां आर्केस्ट्रा की आड़ में अनैतिक कार्य कर रही थीं।

विज्ञापन
Bihar Crime 10 minor girls involved in immoral act under the guise of orchestra were freed
अनैतिक कार्य में शामिल नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनजीओ की टीम ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से तीन अवैध तरीके से संचालित आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकाने पर छापेमारी कर 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। नाबालिग लड़कियों नेपाल और असम की हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुंबई के रेस्क्यू फाउंडेशन की त्रिवेणी आचार्य, दिल्ली के मिशन मुक्ति केंद्र के बीरेंद्र कुमार सिंह और चाइल्ड केयर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना थी कि मोतिहारी में कोटवा थाना क्षेत्र के दीपाऊ, राजापुर और मठिया में दूसरे प्रदेशों से नाबालिग लड़कियों को लाकर उनसे डांस करवाया जाता है। जायदा पैसा मिले, इसके लिए गलत कार्य करने के लिए दबाव भी बनाया जाता है।
विज्ञापन


सूचना का सत्यापन किया गया तो सूचना सत्य पाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मोतिहारी एसपी से मुलाकात कर छापेमारी में सहयोग मांगी। उसके बाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कोटवा थाना क्षेत्र के दिपाऊ, मठिया और राजापुर छापेमारी टीम को सहयोग करने का निर्देश दिया। उसके बाद रेस्क्यू टीम ने कोटवा, नगर थाना, एससीएसटी थाना और महिला थाना के सहयोग से आर्केस्ट्रा संचालकों के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। जहां से दस नाबालिक लड़कियों को मुक्त कराया गया, जिन्हें थाने पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस खेल में शामिल अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया...
कोटवा के प्रभारी थानाध्यक्ष नर्मदेशर सिंह ने बताया कि एसपी सर के निर्देश पर एनजीओ टीम के साथ तीन जगह छापेमारी कर दस नाबालिक लड़की को मुक्त कराया गया है। वहीं, दो संचालक राजापुर (35) मंजय यादव और मठिया से (60) नंदू यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed