बिहार में बड़ा हादसा, पुल से गिरी क्रेन, 3 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सारण से बड़ी खबर आ रही है जहां एक निर्माणाधीन पुल से क्रेन गिरने के कारण उसके नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर लोग घायल हैं। हादसे में मरने वालों में ज्यादातर लोग निर्माण कार्य में लगे मजदूर हैं।
वहीं हादसे के बाद मौके पर मौजूद अधिकारी काम छोड़कर भाग निकले। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करा दिया है।
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर उस समय हुआ जब बिहार के आरा-छपरा पुल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य में लगी बड़ी क्रेन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर पड़ी।
कई घायलों की हालत गंभीर
इसके चलते नीचे काम कर रहे काफी लोग क्रेन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है इनमें से तीन लोगों की क्रेन के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों और मरने वालों में अधिकतर काम में जुटे मजदूर हैं।
घटना का शर्मनाक पहलू ये रहा कि हादसे के तुरंत बाद वहां काम में लगे अधिकारी मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे तब जाकर राहत कार्य शुरू हुआ।
घायलों को क्रेन के नीचे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों के परिवारों का आक्रोश फूट पड़ा उन्होंने प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।