{"_id":"65991a8f18b1cbeb3a0bed66","slug":"bihar-couple-shot-by-criminals-in-sitamadhi-wife-died-husband-s-condition-critical-ruckus-in-protest-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी में घर घुसकर दंपती को अपराधियों ने मारी गोली, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर; विरोध में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी में घर घुसकर दंपती को अपराधियों ने मारी गोली, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर; विरोध में बवाल
Sat, 06 Jan 2024 02:47 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:47 PM IST
सार
आक्रोशित लोगों ने शहर के मोहनपुर चौक पर मुख्य सड़क जाम कर दिया है। गुस्साए लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में अपराधियों ने दंपती को उनके ही घर घुसकर गोली मार दी। इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। दोनों घर में सो रहे थे, तभी अपराधियों दोनों को गोली मार दी। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के 5 माइल उपमन्यु स्कूल के सामने की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर के मोहनपुर चौक पर मुख्य सड़क जाम कर दिया है। गुस्साए लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोग इस मामले में शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना है कि पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करे। अन्यथा प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों को समझाने में जुट गई पुलिस
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क जाम की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत करने में जुट गई। मृत महिला की पहचान गायत्री देवी के रूप में हुई है। उसके जख्मी पति का नाम श्रीनारायण साह है। फिलहाल जख्मी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हत्या के कारणों का पता लगा रहे पुलिसकर्मी
इधर, हत्या के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। इसको लेकर घटनास्थल पर भी पुलिस छानबीन की। पति-पत्नी को गोली मारने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। गायत्री देवी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दोनों पति पत्नी घर में सोए हुए थे। इसी दौरान आए बाइक सवार हथियार से लैस बदमाशों इस वारदात को अंजाम दिया है