फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Councilors of Bhagalpur raised their voice, said- budget should be in Hindi, not in English

Bihar: भागलपुर निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक में Budget देख भड़के पार्षद,कहा- अंग्रेजी समझने में होती है दिक्कत

Mon, 27 Feb 2023 11:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 Feb 2023 11:25 PM IST
सार

भागलपुर नगर निगम में सोमवार को दूसरी सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्षदों ने बजट एजेंडे को अंग्रेजी में होने पर ऐतराज जाहिर किया। पार्षदों ने एक सुर में कहा कि बजट हिंदी भाषा में ही हो क्यों कि अंग्रेजी भाषा उनके समझ के परे है।

विज्ञापन
Bihar: Councilors of Bhagalpur raised their voice, said- budget should be in Hindi, not in English
भागलपुर के पार्षदों ने उठाई आवाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर नगर निगम में सोमवार को दूसरी सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई जिसमें टैक्स और विज्ञापन पर टैक्स वसूलने के मुद्दे पर जमकर चर्चाएं हुई। इस बजट में ख़ास बात यह रही कि पार्षदों ने बजट एजेंडे को हिन्दी में न होकर अंग्रेजी में होने पर ऐतराज जाहिर किया। उनका कहना था कि हिंदी भाषी प्रदेश में यहां के लोग बोलचाल के लहजे से हिन्दी या फिर अंगिका में भी बात करते हैं। इसलिए बजट अंग्रेजी में न होकर हिन्दी में होना चाहिए । पार्षदों ने कहा कि कई पन्नों वाले इस बजट में विभिन्न प्रकार के एजंडे हैं, जिसे समझना उनके लिए कठिन है। पार्षदों ने एक सुर में कहा कि हिंदी भाषा देश की राष्ट्रीय भाषा है। इसलिए बजट हिंदी भाषा में ही हो क्यों कि अंग्रेजी भाषा उनके समझ के परे है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन 
नगर आयुक्त योगेश कुमार सागर ने पार्षदों की आवश्यकता अनुसार बजट को हिंदी भाषा में सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार दुगुनी राशि की बजट पास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष निगम का वित्तीय बजट 24 करोड़ रुपये था। जबकि इस वर्ष 50 करोड़ का बजट पेश किया गया है।
विज्ञापन


पानी और होर्डिंग टैक्स फ्री हो 
उपमहापौर ने कहा कि जहां समाजिक कार्य हो रहा है वहां पानी, होर्डिंग का टैक्स नहीं लिया जाए। वहीं पार्षदों ने कहा कि जब सरकार आती है तो टेक्स नहीं लिया जाता है। तो धार्मिक स्थलों पर आयोजन में पानी व होर्डिंग का टेक्स क्यों लिया जाता है। इसे खत्म किया जाय। बजट में कई तरह के नए चीजों पर टैक्स लगाने की बात की गई। वहीं उप महापौर प्रो. डा सलाउद्दीन हसन ने धार्मिक सभ्यताओं पर बजट की राशि खर्च कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हर चीज दिखेंगे ऑनलाइन  
नगर आयुक्त योगेश कुमार सागर ने कहा कि बजट टैक्स को ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इसको लेकर वेबसाइट के जरिए पूरा डाटा निगम के पोर्टल पर सुनिश्चित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष की भांति टैक्स बजट में निगम का वित्तीय बजट 36 लाख फायदे में है।


पार्षदों ने बजट का किया समर्थन 
निगम के बजट को लेकर तमाम पार्षदों ने अपना समर्थन जताया । बैठक के दौरान नगरआयुक्त योगेश कुमार सागर महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल उपमहापौर प्रोफेसर डॉक्टर सलाउद्दीन हसन सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed