फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar coronavirus lockdown motihari sp punishment rules break by some people

बिहार: लॉकडाउन तोड़ जा रहे थे बरात की दावत उड़ाने, पुलिस ने सड़क पर लगवाई उठक-बैठक

Mon, 10 May 2021 05:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 May 2021 05:31 PM IST
सार

दरअसल, मोतिहारी के एसपी नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में पुलिस बल की एक टीम लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान छतौनी चौक के पास एक गाड़ी पर नियम से ज्यादा लोग सवार थे। पुलिस ने गाड़ी रोककर वजह पूछी तो लोग अजीबोगरीब बहाना बनाने लगे।

विज्ञापन
Bihar coronavirus lockdown motihari sp punishment rules break by some people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में कोरोना संक्रमण विकराल रूप ले चुका है। राज्य में बढ़ते मरीजों की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के पैर उखड़ने लगे हैं। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। राज्य सरकार की ओर से इस पर नियंत्रण करने के लिए कोविड दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, बावजूद इसके कुछ लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से नहीं रुक रहे हैं। ताजा मामला राज्य के मोतिहारी जिले का है। जहां कुछ लोग कोरोना नियमों की अनदेखी करते हुए बरात में जाने के लिए सड़कों पर निकल आए, फिर क्या था पुलिस इन सभी के साथ सख्ती से पेश आई।

विज्ञापन


दरअसल, मोतिहारी के एसपी नवीन चंद्र झा के नेतृत्व में पुलिस बल की एक टीम लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान छतौनी चौक के पास एक गाड़ी पर नियम से ज्यादा लोग सवार थे, पुलिस की उसपर नजर पड़ी । पुलिस ने गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने को कहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए थे। 
विज्ञापन


पुलिस के सामने अलग-अलग बहाने बनाने लगे लोग
एसपी नवीन चंद्र झा ने इन लोगों से पूछा कि लॉकडाउन के बावजूद आप लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। तो कुछ लोगों ने बरात जाने की बात कही, वहीं कुछ ने दूसरे बहाने बनाने लगे। जिसके बाद पुलिस ने सभी को लाइन में खड़ाकर फटकार लगाई और सभी से उठक-बैठक कराई। पुलिस ने सभी को कोविड नियम पालन करने और घरों में रहने की सलाह दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि प्रदेश समेत पूरे जिले में लॉकडाउन लागू है, फिर भी कुछ लोग बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को समझाइश दी जा रही है। नहीं मानने पर पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed