फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Controversy between two parties on the issue of possession of land in Begusarai, rapid firing

Bihar: बेगूसराय में जमीन पर कब्जे की बात पर दो पक्षों में विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से दो घायल

Thu, 18 May 2023 04:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 04:37 PM IST
सार

Firing in Begusarai : बेगूसराय में 14 कट्ठा जमीन पर कब्जे की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दबंग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। इसी विवाद में गोलियां भी चलीं, दो लोग घायल हुए हैं। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Controversy between two parties on the issue of possession of land in Begusarai, rapid firing
बेगूसराय में गोली लगने से घायलों को अस्पताल में लाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में दो पक्षों में विवाद के बाद गोलियां चलने का मामला सामने आया है। विवाद में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के पीछे जमीन पर कब्जे की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बलिया थाना क्षेत्र का बताया गया है। 14 कट्ठा जमीन पर कब्जे की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि दबंग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। दबंग परिवार ने विवाद में गोलियां चला दीं। हमले में जगदीशपुर गांव निवासी खिलाड़ी ठाकुर का पुत्र अर्जुन ठाकुर एवं राजकुमार ठाकुर घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


घायल अर्जुन ठाकुर ने बताया कि दबंग व्यक्ति रविंदर यादव का पुत्र अपने आधा दर्जन बदमाशों के साथ जबरन जमीन कब्जा करने के लिए आया था। जब इसका विरोध किया गया तो उन्होंने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली लगने से मैं और राजकुमार ठाकुर घायल हुए हैं। घायल होने के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 14 कट्ठा जमीन का विवाद है जो कि जबरन दबंग व्यक्ति हथियार के बल पर जमीन कब्जा करना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर बलिया थाने के पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। बलिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी की बात सामने आ रही है। हमले में दो व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed