फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Congress state president Madan Mohan Jha resigns

बिहार: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा, इन्हें मिल सकती है कमान

Thu, 14 Apr 2022 02:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Apr 2022 02:28 PM IST
सार

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा ने बुधवार देर शाम हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वे चार साल से जिम्मेदारी निभा रहे थे।

विज्ञापन
Bihar Congress state president Madan Mohan Jha resigns
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा

विस्तार

बिहार में खराब प्रदर्शन और कांग्रेस को मिल रही लगातार हार के कारण बुधवार देर शाम प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि हाईकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। झा चार साल से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

विज्ञापन


 प्रेम चंद मिश्रा ने की इस्तीफे की पुष्टि
बिहार में कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद मिश्रा ने मदन मोहन झा के इस्तीफे की पुष्टि की है। मिश्रा ने कहा कि झा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वहीं कुछ स्थानीय कांग्रेस नेता का कहना है कि झा को खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा था।
विज्ञापन


मदन मोहन झा ने दी प्रतिक्रिया
वहीं इस्तीफा देने के बाद मदन मोहन झा ने कहा कि मैं 6 महीने पहले ही हाईकमान को बोल चुका हूं। मेरा कार्यकाल पूरा हो चुका है, किसी नए को अध्यक्ष बनाया जाए। इसमें इस्तीफा की क्या बात है। कोई नौकरी थोड़े है जो हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी
पार्टी के दो वरिष्ठ विधायक राजेश राम और विजय शंकर दुबे का नाम अध्यक्ष के तौर पर चल रहा है। एक- दो दिनों में इसका भी एलान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed