फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Congress leader joined bjp bihar before rahul gandhi patna visit for opposition unity nitish kumar

Bihar : विपक्षी एकता की बैठक में राहुल गांधी के पटना आने से पहले कांग्रेस से निकले नेता ने भाजपा का दामन थामा

Mon, 19 Jun 2023 02:07 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 19 Jun 2023 02:07 PM IST
सार

Opposition Meet in Patna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक में कांग्रेस के नंबर एक नेता राहुल गांधी पटना आ रहे हैं। उनके आने से पहले इस्तीफा देने वाले कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
Bihar Congress leader joined bjp bihar before rahul gandhi patna visit for opposition unity nitish kumar
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कुंतल कृष्णा का मिलन समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक हो रही है। इसके लिए कांग्रेस के नंबर एक नेता राहुल गांधी पटना आ रहे हैं। उनके आने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व से नाराजगी दिखाते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस की जगह आलाकमान को इस्तीफा भेजने वाले 25 साल पुराने कांग्रेसी कुंतल कृष्ण ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे कुंतल कृष्ण ने सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


सम्राट चौधरी बोले- जनता नीतीश मुक्त बिहार चाहती है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी में नए सदस्यों के साथ आने से पार्टी और मजबूत होगी। आपको बता दूं कि भाजपा दिन प्रतिदिन इतनी मजबूत हो रही है कि 2024 नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार की जनता महागठबंधन को साफ कर देगी। जिस तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इससे स्पष्ट हो गया कि नीतीश कुमार का महागठबंधन सरकार में कुछ नहीं चल रहा है। वह सिर्फ और सिर्फ अब कठपुतली के तरह रह गए हैं। बिहार की जनता चाहती है कि राज्य में भाजपा की सरकार बने। नीतीश कुमार मुक्त बिहार बने। बिहार में लोकतंत्र स्थापित हो। 
विज्ञापन


कुंतल कृष्ण बोले- जनता में बिहार सरकार के प्रति नाराजगी

कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कुंतल कृष्ण ने कहा कि कांग्रेस को जब हमने जॉइन किया तब राजीव जी जैसा स्टार लीडर देखा। आज बिहार में खासकर कांग्रेस की जो स्थिति है, कांग्रेस को षड्यंत्र की तरह एक ऐसी जगह ले जाया जा रहा है एक ऐसे लोग को नेता मानने पर मजबूर किया जा रहा है जिन्होंने पूरी जिंदगी कांग्रेस को कमजोर करने का काम किया है। यह ना काबिले बर्दाश्त है। स्पष्ट बात है।जनता में बिहार सरकार के प्रति नाराजगी है। आम जनता सरकार के क्रियाकलाप से नाराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed