{"_id":"647db9e01df30c5f1203eb65","slug":"bihar-congress-gave-a-wound-to-nitish-kumar-know-meeting-of-opposition-parties-was-cancelled-rahul-gandhi-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : नीतीश कुमार को कांग्रेस ने दिया जख्म; विपक्षी दलों की बैठक रद्द होने की वजह यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : नीतीश कुमार को कांग्रेस ने दिया जख्म; विपक्षी दलों की बैठक रद्द होने की वजह यह
Mon, 05 Jun 2023 04:03 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 05 Jun 2023 04:03 PM IST
सार
Nitish Kumar : क्या बिहार से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को परेशानी है? या, नीतीश कुमार का नाम आगे आने का डर कांग्रेस को परेशान कर रहा? बैठक रद्द होने की वजह जानें।
विज्ञापन
विपक्षा एकता को लेकर सीएम नीतीश कुमार पटना में बैठक करने वाले हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई राज्यों में घूम आए हैं। दिल्ली में वह राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिले थे। इतना करने के बाद भी विपक्षी एकता की 12 जून को प्रस्तावित बैठक टालनी पड़ी। क्यों? यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को खुद बताया- "सभी पार्टी के अध्यक्ष को आना है। इसमें कोई दूसरा आएगा तो अच्छा नहीं लगेगा।" 'अमर उजाला’ ने रविवार को ही साफ कर दिया था कि ऐसा होने जा रहा है और सोमवार को यह हो भी गया।
विज्ञापन
नीतीश निश्चय पर कांग्रेस ने यह क्या किया
ऐसा नहीं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस का विश्वास नहीं जीता था। लालू प्रसाद कांग्रेस के पुराने-विश्वसनीय साथी हैं, लेकिन विपक्षी एकता की ताजा मुहिम के लिए नीतीश कुमार ने राहुल गांधी तक से मुलाकात के बाद 12 जून की तारीख और पटना की जगह तय की थी। तारीख का तो पता नहीं, लेकिन जगह को लेकर कांग्रेस में कुछ-न-कुछ उधेड़बुन जरूर था। इसके साथ ही कई दलों को ऐसा लग रहा था कि पटना में बैठक होने का मतलब है कि विपक्षी एकता का नेतृत्व नीतीश कुमार करना चाह रहे हैं। जदयू के एक नेता ने साफ तौर पर कह भी दिया था कि 12 जून को नीतीश कुमार का नाम नेतृत्वकर्ता के रूप में फाइनल हो जाएगा। राष्ट्रीय पार्टी का इस तरह एक क्षेत्रीय दल के किसी नेता के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में उतरना कांग्रेस को शायद स्वीकार्य नहीं है, जिसका नतीजा अब सामने आया है।
विज्ञापन
नीतीश ने जो कहा, उससे ही बहुत कुछ साफ
संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जय प्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विपक्षी दलों की बैठक रद्द होने की जानकारी मुख्यमंत्री ने जिन शब्दों में दी, उससे विपक्षी एका की मुहिम की वास्तविकता सामने आई। नीतीश ने कहा- “12 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक के लिए अधिकतर लोगों का समर्थन आ गया था। हमने कांग्रेस पार्टी से कहा है कि आपलोग भी बैठक के लिए आगे की तिथि को लेकर बात कर लीजिए। सभी पार्टी के अध्यक्ष को आना है। इसमें कोई दूसरा आएगा तो अच्छा नहीं लगेगा। आगे इसकी तिथि तय होगी और उसके बारे में आपलोगों को बता दिया जाएगा।”
विज्ञापन