फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Samrat Chaudhary transferred the social security pension amount.

बिहार: दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले कितने पेंशनधारियों के खाते में आए पैसे, सीएम सम्राट ने क्या निर्देश दिया?

Sat, 10 Oct 2026 09:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Oct 2026 09:36 PM IST
सार

बिहार के बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। सितंबर महीने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के खाते में पहुंच गई है। जानिए सरकार ने पेंशन वितरण को लेकर क्या निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar: CM Samrat Chaudhary transferred the social security pension amount.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के एक करोड़ आठ लाख 36 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में सितंबर महीने की पेंशन राशि भेज दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को डीबीटी के माध्यम से कुल 1237.48 करोड़ रुपये अंतरित किए। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं समेत सभी लाभार्थियों को 1100 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से पेंशन दी गई है। सरकार के अनुसार, सितंबर 2026 में 93,835 नए लाभार्थी इस योजना से जुड़े हैं।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार प्रत्येक महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।

विज्ञापन

 

पंचायत विकास दिवस पर चलेगा विशेष अभियान

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी गांवों में जाकर यह पता लगाने की अपील की कि सभी योग्य लोगों को पेंशन मिल रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे। स्वास्थ्य सर्वेक्षण के दौरान भी इस बात की जांच की जाए कि जरूरतमंद और योग्य लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा है या नहीं। मुख्यमंत्री ने पेंशन वितरण को समयबद्ध और पारदर्शी बनाए रखने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

400 से बढ़ाकर 1100 रुपये की गई पेंशन राशि

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये की गई थी। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, विधवा महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों को आर्थिक सहारा मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के सम्मान तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed