फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish said on JDU MLA Gopal Mandal case, the whole incident is being investigated

बिहार : जदयू विधायक गोपाल मंडल मामले पर सीएम नीतीश बोले, पूरी घटना की हो रही जांच 

Sun, 05 Sep 2021 03:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 05 Sep 2021 03:02 AM IST
सार

  • विपक्षी दल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए विधायक पर कार्रवाई करने की कर रहे थे मांग 
  • विधायक गोपाल मंडल का ट्रेन में गंजी-अंडरवियर में घूमने का है मामला
  • विधायक दो सितंबर को पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में कर रहे थे यात्रा 

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish said on JDU MLA Gopal Mandal case, the whole incident is being investigated
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल - फोटो : ANI

विस्तार

अपनी हरकतों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक गोपाल मंडल इन दिनों ट्रेन में गंजी-अंडरवियर में घूमने वाला वीडियो वायरल होने के बाद से चर्चा में हैं।

विज्ञापन


उनकी इस हरकत पर विपक्षी दल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं और विधायक पर कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। बढ़ते हंगामे के बीच सीएम ने शनिवार को कहा कि इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


दरअसल, विधायक दो सितंबर को पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। गंजी-अंडरवियर में वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि उनका पेट खराब था और वह जल्दी टॉयलेट जाना चाह रहे थे इसलिए वह कमर में तौलिया नहीं लपेट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने अपने सहयात्री पर उन्हें अपमानित करने और हाथ पकड़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने नई दिल्ली में जीआरपी रेलवे स्टेशन में सह यात्री के खिलाफ गाली देने, दुर्व्यवहार करने और सोना के आभूषण छीनने की शिकायत दर्ज कराई है। विधायक की इस हरकत पर लोजपा और राजद ने नीतीश कुमार की खिंचाई की और इसे बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed