फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Cm Nitish Kumar Will Not Attend Draupadi Murmu Oath ceremony, Keeping Distance away From BJP programs

भाजपा से दूरी?: द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे नीतीश, कोविंद के फेयरवेल में भी रहे थे नदारद

Mon, 25 Jul 2022 02:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Jul 2022 02:52 PM IST
सार

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश ने दिल्ली जाने को लेकर अब तक कोई सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
Bihar Cm Nitish Kumar Will Not Attend Draupadi Murmu Oath ceremony, Keeping Distance away From BJP programs
बिहार के सीएम नीतीश कुमार(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह सुबह करीब 10.15 बजे शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी भी समारोह में शामिल होंगे। लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समारोह में भाग नहीं लेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश ने दिल्ली जाने को लेकर अब तक कोई सूचना नहीं दी है। वहीं आज पटना में एक  सामान्य बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम पहले से तय है। इससे अब साफ हो गया है कि वे दिल्ली नहीं आ रहे हैं। इससे पहले नीतीश  कुमार रामनाथ कोविंद के फेयरवेल डिनर से भी नदारद रहे थे।

विज्ञापन


भाजपा से दूरी या कुछ और?
नीतीश कुमार के केंद्र सरकार के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम से नदारद रहना कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि वे भाजपा के हालिया फैसले से खुश नहीं हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जरूर है कि नीतीश कुमार कहीं न कहीं भाजपा से नाराज चल रहे हैं। वहीं इससे पहले वे 17 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की एक बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे और एक प्रतिनिधि को प्रतिनियुक्त किया था। राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए हुई बैठक में भाजपा के तारकिशोर प्रसाद ने भाग लिया था।
विज्ञापन


हालांकि जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हर कार्यक्रम में जाना जरूरी नहीं है। सीएम किसी कार्य में व्यस्त होंगे। इसके कोई मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं नाराजगी का कारण  बिहार विधान सभा का शताब्दी समारोह तो नहीं
ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार विधान सभा के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए उन्हें आमंत्रित करने में भाजपा की चूक हुई है। बताया जा रहा है   शताब्दी समारोह के समापन के दौरान श्री सिन्हा ने राज्य के पांच बार के मुख्यमंत्री का भी उल्लेख नहीं किया। इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका से उनकी तस्वीर गायब थी। वहीं भाजपा ने अभी तक नीतीश की मांगों का जवाब नहीं दिया है - जिसमें अध्यक्ष को हटाना और राज्य के भाजपा नेताओं द्वारा सरकार की सार्वजनिक आलोचना को रोकने का अनुरोध शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed