फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar tests positive for Coronavirus Latest Covid 19 Update 

Bihar Corona: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, घर पर खुद को आइसोलेट किया

Mon, 10 Jan 2022 06:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Jan 2022 06:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री दफ्तर के हवाले से बताया गया कि सीएम नीतीश में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar tests positive for Coronavirus Latest Covid 19 Update 
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री दफ्तर के हवाले से बताया गया कि सीएम नीतीश में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी से जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही।

विज्ञापन


पिछले दिनों जारी आदेश में राज्य में 6 से 21 जनवरी के बीच रात्रि प्रतिबंध (रात 10 बजे से सुबह 5 तक) को बढ़ा दिया गया। इसके अलावा सभी धार्मिक स्थल, मॉल, सिनेमा, क्लब, स्वीमिंग पूल, जिम, स्टेडियम व पार्क को भी 21 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया जा चुका है।
विज्ञापन


नीतीश पिछले सोमवार को उनके 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में उपस्थित कई लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके एक दिन बाद ही दोनों डिप्टी सीएम सहित कई मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक से ठीक पहले कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित होने के बाद नीतीश कुमार ने शराब, दहेज और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ राज्यव्यापी 'समाज सुधार अभियान' सहित कई कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में मुख्यमंत्री के आवास पर तैनात कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed