फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar steamer hits pillar during Chhath ghat inspection all onboard escape unhurt

Bihar: छठ घाट के निरीक्षण के दौरान खंभे से टकराया नीतीश कुमार का स्टीमर, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

Sun, 16 Oct 2022 07:23 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Sun, 16 Oct 2022 07:23 AM IST
सार

यह हादसा दीघा के पास जेपी सेतु के पास हुआ। स्टीमर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई लोग सवार थे। 

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar steamer hits pillar during Chhath ghat inspection all onboard escape unhurt
गंगा नदी में बने छठ घाटों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छठ घाट के निरीक्षण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हादसे का शिकार होते-होते बच गए। बताया जा रहा है कि उनका स्टीमर खंभे से टकरा गया था। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह पटना में गंगा नदी में बने छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। हालांकि, इस हादसे में किसी को नुकसान होने की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा दीघा के पास जेपी सेतु के पास हुआ। स्टीमर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई लोग सवार थे। अचानक स्टीमर नियंत्रण में नहीं रहा और वह खंभे से जाकर टकरा गया। हालांकि, इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। 

विज्ञापन

नासिरगंज से स्टीमर में बैठे थे नीतीश 

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार दानापुर के नासिरगंज से स्टीमर में बैठे थे और गंगा नदी में बने छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। हादसे के बाद नीतीश कुमार और अन्य अधिकारियों को दूसरे स्टीमर में शिफ्ट कर दिया गया। हादसे के बावजूद उन्होंने छठ घाटों के निरीक्षण का काम नहीं रोका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed