फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar cm nitish kumar says youth married without dowry

बगैर दहेज के शादी करें युवा : नीतीश

Fri, 14 Apr 2017 07:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 14 Apr 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
bihar cm nitish kumar says youth married without dowry
नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को युवाओं से बगैर दहेज की शादी करने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से दहेज लेने वालों की शादियों में शिरकत नहीं करने का आग्रह किया है। नीतीश कुमार ने यह बात बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की 126वीं जन्मशती पर एक समारोह के दौरान कहीं। बकौल नीतीश, ‘ऐसी शादियों में मत जाइए, जहां आपको पता चल गया कि दहेज लिया गया है। हम दहेज लेकर विवाह करने के चलन को रोकना है।’

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री ने बाल विवाह की भी कठोर निंदा की है। उन्होंने लोगों से इस सामाजिक रोग से दूरी बनाए रखने की अपील की। नीतीश ने कुपोषण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बाल विवाह के पीछे का कारण बताया। इस दौरान बिहार विधानसभा के डिप्टी नेता श्याम रजक, पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी और अनुसूचित जाति और जनजाति के राज्य मंत्री संतोष कुमार निराला भी जदयू द्वारा आयोजित एसके मेमोरियल हॉल में मौजूद थे।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में इस पर पूरी तरह से निषेध लगाया है और खासतौर से ग्रामीण इलाकों में सामाजिक क्रांति के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। इससे पहले इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में बापू की 150वीं जयंती पर देश में पूर्ण शराबबंदी लागू हो

bihar cm nitish kumar says youth married without dowry
नीतीश कुमार

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी से इस पर तैयारी करनी चाहिए। तभी जाकर यह 2019 तक संभव हो पाएगा।

चंपारण सत्याग्रह स्मृति वर्ष पर की थी दहेजबंदी की व्यापक अभियान की शुरुआत 

नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को चंपारण सत्याग्रह स्मृति वर्ष पर एक राष्ट्रीय सेमीनार को संबोधित करते हुए राज्य में दहेजबंदी और बाल विवाह पर पूर्ण पाबंदी लगाने के व्यापक अभियान की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी, नशाबंदी और देहजबंदी लागू कराना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा था कि चंपारण सत्याग्रह के सौवें वर्ष में राष्ट्रपिता बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed