{"_id":"58f059564f1c1bbc7fcf7a4c","slug":"driver-left-train-in-midway-and-returns-with-taking-bath-after-two-hours-in-bihar-s-buxar-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: ट्रेन को बीच में छोड़कर भागा ड्राइवर, नहाकर 2 घंटे बाद लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: ट्रेन को बीच में छोड़कर भागा ड्राइवर, नहाकर 2 घंटे बाद लौटा
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पैसेंजर ट्रेन में सवार यात्रियों को 2 घंटे तक इसलिए इंतजार करना पड़ा क्योंकि ट्रेन का ड्राइवर गायब हो गया था। चौंका देने वाली बात है कि वो गर्मी से तंग आकर नहाने के लिए चला गया और करीब 2 घंटे बाद वापस आया।
विज्ञापन
दरअसल, ये ट्रेन पटना से उत्तर प्रदेश के मुगलसराय के लिए रवाना हुई थी। इस बीच सुबह करीब 10.55 पर ट्रेन बक्सर स्टेशन पहुंचने के बाद ड्राइवर मौके से गायब हो गया। थोड़ी देर ग्रीन सिग्नल मिल गया, लेकिन ट्रेन अपनी जगह पर ही थी। लोगों ने विरोध किया तो स्टेशन के स्टाफ ने ड्राइवर को खोजना शुरू कर दिया। इस वजह से बाकी दूसरी ट्रेन भी लेट हो रही थी।
विज्ञापन
ड्राइवर को ढूंढने के बीच उसके लिए घोषणा भी की गई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। करीब दो घंटे बाद 1.20 पर ड्राइवर पहुंचा। उसके खिलाफ जांच के ऑर्डर दे दिए गए हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ड्राइवर ने अपनी सफाई में बताया कि 40 डिग्री की गर्मी से वह काफी परेशान हो गया था।
विज्ञापन
वह इससे निजात पाने के लिए नहाने के लिए चला गया। बाद में ट्रेन को रवाना कर दिया गया पर लोगों में रेलवे प्रशासन की इस हरकत पर काफी गुस्सा भरा हुआ था।