फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar's public court, problems of 107 people from different districts were heard

Bihar : CM नीतीश कुमार का जनता दरबार, फरियादी ने कहा- पति दिव्यांग हैं, दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया

Mon, 12 Jun 2023 02:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Jun 2023 02:03 PM IST
सार

भोजपुर जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि निजी रास्ते को बंद कर दिया गया है, जबकि आसपास हमलोगों की भूमि उपलब्ध है। इसकी शिकायत करने के बाद भी रास्ते को नहीं खुलवाया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar's public court, problems of 107 people from different districts were heard
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 107 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार बेगूसराय जिले से आयी एक महिला फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पति दिव्यांग हैं और मेरी निजी भूमि को दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत हमने संबंधित विभाग से की, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं की जा रही है, जिससे हमें अपनी ही भूमि के लिए दर-दर ठोकर खानी पड़ रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


सार्वजनिक भूमि को अधिग्रहित कर दबंगों द्वारा निजी रास्ता बना लिया गया
अररिया जिले से आए एक युवक ने गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे पड़ोसी द्वारा मेरी निजी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। इसकी शिकायत थाना में करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं अररिया जिले से ही आए एक अन्य युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि सार्वजनिक भूमि को अधिग्रहित कर दबंगों द्वारा निजी रास्ता बना लिया गया है। इस संबंध में शिकायत की गई है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। किशनगंज जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि उनकी निजी भूमि का गलत चौहद्दी बताकर जमीन कब्जा कर लिया गया है। 
विज्ञापन


4 डिसमिल जमीन दबंगों द्वारा कब्जा कर ली गयी है
लखीसराय जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी निजी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। सारे कागजात प्रस्तुत किए जाने के बाद भी मामले का हल नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पूर्णिया जिले से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि 9 डिसमिल बासगीत पर्चावाली जमीन मिली है उसमें से 4 डिसमिल जमीन दबंगों द्वारा कब्जा कर ली गयी है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar: CM Nitish Kumar's public court, problems of 107 people from different districts were heard
सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार। - फोटो : अमर उजाला

स्कूल का फंड पिछले 20 सालों से आ रहा है और लौट जा रहा है
दरभंगा जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि उसकी निजी जमीन की घेराबंदी कराने के लिए वर्ष 2021 में अंचलाधिकारी और जिलाधिकारी को आवेदन दिया गया है, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं दरभंगा जिले से ही आए एक युवक ने गुहार लगाते हुए कहा कि स्कूल का फंड पिछले 20 सालों से आ रहा है और लौट जा रहा है। इसकी वजह है कि स्कूल की भूमि को कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इस बात की सूचना संबंधित अधिकारी को दिये जाने के बाद भी कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे स्कूल का विकास नहीं हो पा रहा है।  वही दरभंगा जिले से ही आए एक अन्य फरियादी ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने के लिए अधिकारियों को सूचित किए जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मां की कोरोना से मौत हो गई लेकिन अनुदान का भुगतान अभी तक नहीं मिल पाया
मुजफ्फरपुर जिले से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि उनकी जमीन को कब्जा कर लिया गया है और खाली करने के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। वहीं मुजफ्फरपुर जिले से ही आए एक अन्य फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी मां की कोरोना से मौत हो गई लेकिन अनुग्रह अनुदान का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं मुजफ्फरपुर जिले से ही आए एक अन्य फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी निजी भूमि नदी में चली गयी है और अब उस पर पुल का निर्माण हो रहा है लेकिन मुझे किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

निजी रास्ते को बंद कर दिया गया है, आसपास हमलोगों की भूमि उपलब्ध है
भागलपुर जिले से आये एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि उनकी रैयती भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है और भूमि को खाली करने के लिए कहने पर गोली मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले की संबंधित अधिकारी से शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  मुजफ्फरपुर जिले से आए एक फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे ससुर की कोरोना से मौत हो जाने के बाद भी सरकार द्वारा मिलने वाली अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध नहीं करायी गई है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मेरी निजी जमीन गलत तरीके से दूसरे के हाथों बेच दी गई है
मधेपुरा जिले से आए एक फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद में मेरी निजी जमीन गलत तरीके से दूसरे के हाथों बेच दी गई है। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को दिए जाने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  वहीं मधेपुरा जिले से ही आए एक अन्य फरियादी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि जमीन विवरणी में उचित सुधार की जाए ताकि मैं अपनी भूमि को सही तरीके से अधिग्रहित कर सकूं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शिवहर जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पिता जी ने 50 साल पहले जिस जमीन को खरीदा था। उसमें से 7 धूर जमीन तीन साल पहले बिक्री की गई लेकिन खरीददार द्वारा जबरन 12 धूर जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत हमने संबंधित विभाग से की, पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने से परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed